google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

गंजपारा में 100 से अधिक जोड़ों ने किया पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक...

Aug 3
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

दुर्ग धार्मिक नगरी दुर्ग शहर के गंजपारा में आज पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया, यह आयोजन माहेश्वरी टेडर्स गंजपारा परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें शहर में सामाजिक धार्मिक एवं राजनीतिक जन उपस्थित होकर अपने हाथों से भगवान भोलेनाथ जी के पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक किये। ममता महेश टावरी परिवार द्वारा रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया जिसमें माहेश्वरी ट्रेडर्स परिसर में धर्मप्रेमियों ने उपस्थित होकर अभिषेक किये, सात शिवलिंग बनाई गई जिसमें सभी धर्मप्रेमियों ने चारों तरफ बैठकर अभिषेक किये, लगभग 100 से अधिक जोड़े ने भगवान श्री भोलेनाथ जी की पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया। दुर्ग में ऐसा आकर्षित रूद्राभिषेक अभी तक देखने को नही मिला। आमगांव से आये हुए भोले के दीवाने ग्रुप के प्रमुख मनीष शर्मा एवं साथियों ने बाबा भोलेनाथ की ऐसी आकर्षित शिवलिंग बनाई थी जिसे देख सभी भक्त भक्ति में डूब गए, और मधुर गीतों में सभी उपस्थित धर्मप्रेमी नृत्य करते एवं झूमते रहे।


अभिषेक में ममता महेश टावरी परिवार ने सभी उपस्थित धर्मप्रेमियों के लिये अभिषेक पूजन हेतु सभी सामग्री को व्यवस्थित रखा था, उपस्थित 100 से अधिक विवाहित जोड़ों ने 7 अलग अलग रूपों में बनाई गयी पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया। भोले के दीवाने ग्रुप द्वारा पूरे इस आयोजन में विधि-विधान से पंडितों के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिवलिंग का पूजन किया गया। सबसे पहले भोलेनाथ का दूध, दही घी शहद शक्कर (पंचामृत) गंगाजल नर्मदा नदी के जल गुलाब जल और गन्ने, अनार एवं भांग और विभिन्न प्रकार के रस से अभिषेक किया गया।अभिषेक के दौरान सभी धर्मप्रेमी 'ॐ नमः शिवाय और महामृत्युंजय मंत्र जाप करते रहे, साथ ही साथ भोले के दीवाने ग्रुप द्वारा अभिषेक में प्रयोग की जाने वाली सभी सामग्री का वर्णन एवं कारण भी बताया गया, और भोले बाबा के सुंदर एवं मधुर भजनों से सभी धर्मप्रेमियों को झुमाते रहे |


अभिषेक के बाद महादेव का भांग, भस्म, चंदन, बेलपत्र फूलों फलों एवं वस्त्र से आकर्षक श्रृंगार किया गया। पूजा के समापन पर भगवान शिव की महाआरती की गई और उपस्थित सभी भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। सभी पूजन के बाद संध्या के पहले पार्थिव शिवलिंग का आदरपूर्वक पवित्र शिवनाथ नदी विसर्जन किया गया, कार्यक्रम के पश्चात सभी धर्मप्रेमियों ने भोजन प्रसादी ली। कार्यक्रम में विशेष रूप से ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर पूर्व विधायक अरुण वोरा राजेंद्र साहू प्रतिमा चन्द्राकर आई पी मिश्रा आर एन वर्मा धीरज


बाकलीवाल राजेश यादव चतुर्भुज राठी अशोक राठी कृष्ण कुमार टावरी कैलाश रूंगटा योगेन्द्र शर्मा बंटी मुकेश राठी राकेश शर्मा अजय शर्मा सुरेन्द्र शर्मा मनोज टावरी राजेश शर्मा संजय शर्मा गोपाल शर्मा विजय जैन रामदेव टावरी संतोष चांडक विनय चांडक नरेंद्र राठी मनोज भूतड़ा आलोक सुराना प्रमोद जोशी दिनेश शर्मा सुरेंद्र राठी सुजल शर्मा दिनेश टावरी मुकेश राठी पंकज राठी पूनमचंद पुरोहित मनोज गुप्ता एवं सैकड़ो धर्मप्रेमी उपस्थित हुए।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html