google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मानसून फिर सक्रिय: गरज-चमक, तेज हवा व जलभराव का खतरा; किसानों व यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह....

Jul 16
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 16 जुलाई 2026 के लिए जारी जिला स्तरीय मौसम चेतावनी में राज्य के अधिकांश जिलों के लिए येलो अलर्ट (Watch) और गरियाबंद जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट (Alert) जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाओं और भारी बारिश की संभावना है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।


प्रदेश में मानसून रहेगा सक्रिय -

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियां बनी रह सकती हैं। विशेषकर मध्य और पूर्वी जिलों में अच्छी बारिश के आसार हैं।


गरियाबंद में अरेंज अलर्ट, भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने गरियाबंद जिले में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं। निचले इलाकों में जलभराव और छोटे नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने की आशंका जताई गई है।


इन जिलों में येलो अलर्ट

राज्य के कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें प्रमुख रूप से—

  • रायपुर

  • दुर्ग

  • बलौदाबाजार

  • महासमुंद

  • धमतरी

  • बालोद

  • बेमेतरा

  • कबीरधाम

  • राजनांदगांव

  • बिलासपुर

  • मुंगेली

  • जांजगीर-चांपा

  • कोरबा

  • रायगढ़

  • सक्ती

  • सारंगढ़-बिलाईगढ़

  • जशपुर

  • सरगुजा

  • सूरजपुर

  • बलरामपुर

  • कोरिया

  • मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर

  • गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

  • मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी

  • खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

इन जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है।

इन जिलों में फिलहाल कोई चेतावनी नहीं

मौसम विभाग के मानचित्र के अनुसार बस्तर संभाग के कुछ जिलों में फिलहाल कोई विशेष मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि स्थानीय स्तर पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।


मौसम विभाग की सलाह

  • गरज-चमक के दौरान खुले मैदान और पेड़ों के नीचे खड़े न हों।

  • बिजली गिरने की संभावना होने पर सुरक्षित भवन में शरण लें।

  • नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें।

  • किसान मौसम को देखते हुए कृषि कार्यों की योजना बनाएं।

  • यात्रा से पहले स्थानीय मौसम की जानकारी अवश्य लें।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html