google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

महासमुंद: 5,471 घरों में चमकी सौर ऊर्जा, बिजली बिल हुआ शून्य....

12 hours ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

महासमुंद। आम जनता को महंगे बिजली बिलों से मुक्ति दिलाने और ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की गई 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' महासमुंद जिले में तेजी से असर दिखा रही है। छतों पर सोलर रूफटॉप प्लांट लगवाकर जिले के परिवार न केवल अपनी जरूरत की बिजली खुद बना रहे हैं, बल्कि बिजली बिल में भारी बचत कर पर्यावरण संरक्षण में भी भागीदारी निभा रहे हैं।


जिले में योजना को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। अब तक 9,683 नागरिक इसके लिए पंजीयन करा चुके हैं, जिनमें से 5,471 परिवारों की छतों पर सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं। इस पहल के तहत 5 किलोवाट तक के रूफटॉप सिस्टम पर केंद्र सरकार 78 हजार रुपये और राज्य सरकार 30 हजार रुपये तक का सीधा अनुदान दे रही है। इस आर्थिक सहायता से सेटअप का खर्च बेहद कम हो गया है और लोगों को लंबे समय तक सस्ती बिजली का फायदा मिल रहा है।


उपभोक्ताओं की जुबानी राहत की कहानी:

स्थानीय निवासी दिनेश साहू का कहना है कि रूफटॉप पैनल लगने के बाद से उनके घर का मासिक बिजली खर्च काफी घट गया है, जिससे घरेलू बजट संभल गया है। वहीं धनंजय जलक्षत्री ने बताया कि शासन से मिली सब्सिडी के चलते पैनल लगवाने की लागत कम आई। अब दिनभर सौर ऊर्जा से घर के पंखे, बल्ब और अन्य उपकरण चलते हैं, जिससे बचत बढ़ गई है।


ईमली भाठा निवासी गौतम साहू ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि सोलर पैनल लगने के बाद उनका बिजली बिल लगभग शून्य हो चुका है। पहले हर महीने भारी बिल की चिंता सताती थी, लेकिन अब सोलर पावर से कूलर, पंखे और बाकी उपकरण बेफिक्र होकर चला पा रहे हैं। लाभार्थियों ने इस कल्याणकारी योजना के लिए आभार जताते हुए जिले के अन्य परिवारों से भी सोलर प्लांट लगाकर मुफ्त बिजली का लाभ उठाने का आह्वान किया है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html