माता सोलहपुरी दरबार पहुंचे विधायक पुरन्दर मिश्रा, की प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
रायपुर (20 अक्टूबर)। डब्ल्यूआरएस कॉलोनी स्थित ऐतिहासिक माता सोलहपुरी मंदिर में मंगलवार को रायपुर उत्तर के विधायक पुरन्दर मिश्रा ने शीश नवाया। उन्होंने मंदिर परिसर में वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना संपन्न कर प्रदेश की उन्नति और जन-कल्याण के लिए मंगलकामना की।

दर्शनोपरांत पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आदिशक्ति का आशीर्वाद सदैव बना रहे। उन्होंने समस्त नागरिकों के निरोगी जीवन, पारिवारिक सुख-शांति और राज्य के निरंतर विकास पथ पर अग्रसर रहने की प्रार्थना की। मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों ने भी इस दौरान विधायक का आत्मीय स्वागत किया।







.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments