google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पिथौरा के रास गरबा महोत्सव में शामिल हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, विजेताओं को मिले आकर्षक उपहार...

Oct 18
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

बसना/पिथौरा। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर बसना विधानसभा क्षेत्र के पिथौरा में भक्ति, संस्कृति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। नगर के अंजलि विहार, अग्रसेन चौक स्थित युवा दुर्गोत्सव समिति और शहीद भगत सिंह खेल मैदान में आयोजित रास गरबा महोत्सव में विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने सभी पंडालों में पहुंचकर मां जगदंबा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों के सुख, शांति व समृद्धि की कामना की।

अंजलि विहार के गरबा पंडाल में पारंपरिक धुनों और डांडिया की खनक के बीच श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था। आयोजन समिति और स्थानीय नागरिकों ने विधायक का आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. अग्रवाल ने कहा कि शारदीय नवरात्रि नारी शक्ति, आस्था और सनातनी संस्कृति के गौरव का महापर्व है। गरबा हमारी परंपरा का ऐसा हिस्सा है जो समाज में आपसी सद्भाव, एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करता है। ऐसे आयोजन युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का बेहतरीन माध्यम हैं।

प्रतिभागियों ने अपनी ऊर्जावान और कलात्मक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाली तुलसी साहू और पूनम अग्रवाल को मुख्य पुरस्कार के रूप में एलईडी टीवी भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस दौरान नगर पंचायत उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल, पुरुषोत्तम धृतलहरे, स्वप्निल तिवारी, शैलेन्द्री ध्रुव, नरेंद्र बोरे, पुनीत सिन्हा, गौतम साहू, यू.के. दास, रोहिणी देवांगन, राजेंद्र सिन्हा, लक्ष्मीलाल ध्रुव, नरेंद्र सेन, कुलजीत आजमानी, आर.के. मने, दिनेश कालसा, मनीष अग्रवाल और बिट्टू सलूजा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

#पिथौरागरबा #नवरात्रि2026 #बसना #डॉसंपतअग्रवाल #रासगरबा #सनातनीसंस्कृति #छत्तीसगढ़न्यूज़ #GarbaFestival #PithoraNews



Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html