विधायक पुत्र की हो सकती है गिरफ्तारी कभी भी.... राइफल तानी और पुलिसवालों से की अभद्रता.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
यूपी - भाजपा विधायक जवाहर लाल राजपूत के बेटे राहुल के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। भाजपा विधायक का बेटा किसी और को नहीं बल्कि एसओ को हड़का रहा था। मामला झांसी के ककरबई थाने का है। सोशल मीडिया वाले वीडियो के सामने नहीं आने तक मामला समझौते के नाम पर रफा-दफा कर दिया गया था। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने भी माना कि मारपीट व हंगामे की सूचना पर पुलिस गई थी। पहले दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद एफआईआर दर्ज नहीं की गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर राहुल राजपूत और उसके पांच साथियों पर मामला दर्ज हुआ है।
ककरबई में खरवांच बालूघाट पर बुधवार शाम को बिना टोकन के गाड़ी भरने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत के बेटे राहुल पांच गाड़ियों में साथियों संग घाट पर पहुंच गए। कर्मियों से विवाद हो गया। गुस्साए राहुल व उनके साथियों ने कर्मियों से मारपीट कर कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए।
कर्मियों का आरोप है कि विधायक के बेटे ने टोकन लूट लिए और आग लगाने के लिए डीजल से भरा ड्रम फैला दिया। राइफल तानने का आरोप भी लगाया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस विधायक पुत्र व उनरके साथियों को पूछताछ के लिए थाने ले गई। इस पर राहुल ने थाने में पुलिसकर्मियों व थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह से अभद्रता की। अभद्रता और दबंगई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसी के बाद विधायक के बेटे पर केस दर्ज हुआ है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments