google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायपुरा में जन चौपाल में विधायक राजेश मूणत का निर्देश – अवैध प्लाटिंग पर सख्त कार्यवाही करें अधिकारी....

Jul 12, 2025
4 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:- 

  • माधवराव सप्रे वार्ड में 65.96 लाख के कार्य पूर्ण, 339.50 लाख के कार्य प्रगति पर, 292.13 लाख के कार्यों का भूमिपूजन संपन्न


रायपुर:- पश्चिम के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने शुक्रवार को माधवराव सप्रे वार्ड (रायपुरा) में जन चौपाल का आयोजन कर नागरिकों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जन चौपाल केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि यह एक जिम्मेदारी का मंच है, जहां जनप्रतिनिधि सीधे जनता से जुड़कर समाधान सुनिश्चित करता है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। जन चौपाल के दौरान जल, बिजली, सड़क, पेंशन, सफाई, नाली, राशन और आधार जैसी समस्याएं सामने आईं, जिन पर विधायक ने विभागीय अधिकारियों को तुरंत निर्देश जारी किए और समाधान के लिए समयसीमा भी तय की।


विधायक ने अपने डेढ़ साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड भी जनता के समक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि माधवराव सप्रे वार्ड में 65.96 लाख रुपये के कार्य पूर्ण हो चुके हैं, 339.50 लाख रुपये के कार्य प्रगति पर हैं और 292.13 लाख रुपये के कार्यों का भूमिपूजन दिनांक 22 मई 2025 को किया जा चुका है।

अवैध प्लाटिंग पर नाराजगी

विधायक मूणत ने वार्ड में अवैध प्लाटिंग को लेकर अधिकारियों को फटकार लगाई और स्पष्ट निर्देश दिया कि 25 जुलाई तक यह रिपोर्ट तैयार करें कि वार्ड में कहां-कहां अवैध प्लाटिंग हुई है। साथ ही संबंधित जोन अधिकारियों को टीम बनाकर तत्काल कार्यवाही शुरू करने के लिए कहा गया।


विद्युत पोल का सर्वे करने का निर्देश

वार्ड में कहां-कहां विद्युत पोल लगाए जाने शेष हैं, इसकी जानकारी जुटाकर 15 दिन के भीतर सर्वे रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश विद्युत विभाग को दिए गए।


विकास कार्यों की निगरानी और गुणवत्ता पर विशेष जोर

विधायक ने कहा कि कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी कार्य में गड़बड़ी की शिकायत मिलती है तो उसकी जांच की जाएगी। उन्होंने जनता से भी अपील की कि यदि कहीं अधूरे या घटिया कार्य हो रहे हैं तो वीडियो बनाकर उनके कार्यालय तक पहुंचाएं, ताकि आवश्यक कार्रवाई हो सके।

विधायक का जनप्रतिनिधि धर्म

कार्यक्रम के दौरान जब भीड़ बढ़ने लगी और कुछ नागरिकों की समस्याएं सुनना शेष रह गया, तो विधायक ने स्पष्ट कहा कि जब तक अंतिम व्यक्ति की बात नहीं सुनी जाती, वे कार्यक्रम स्थल नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने शाम से लेकर देर रात तक संवाद जारी रखा।


अब तक पूर्ण कार्य (कुल लागत: 65.96 लाख रुपये)


1. महादेवघाट में पिंक टॉयलेट निर्माण – 14.61 लाख

2. सत्यम विहार गली नं.6 में पाइपलाइन विस्तार – 3.20 लाख

3. सांई मंदिर क्षेत्र में नाली पुलिया निर्माण – 9.20 लाख

4. शनि मंदिर के पीछे नाली पुलिया निर्माण – 8.37 लाख

5. घनश्याम नगर स्कूल में शौचालय निर्माण – 5.00 लाख

6. सांई मंदिर के पीछे सीसी रोड – 7.50 लाख

7. मेला स्थल पर फेसिंग कार्य – 12.08 लाख

8. शासकीय स्कूल रायपुरा में वॉशरूम – 6.00 लाख

वर्तमान में चल रहे कार्य (कुल लागत: 339.50 लाख रुपये)


1. जनजागृति चौक रंगमंच निर्माण – 5.00 लाख

2. राम चबूतरा के पास सामुदायिक भवन – 5.00 लाख

3. महादेवघाट में टॉयलेट व पेयजल व्यवस्था – 15.00 लाख

4. रायपुरा में रंगमंच निर्माण – 10.00 लाख

5. पटवा समाज के पास सामुदायिक भवन – 5.00 लाख

6. रायपुरा क्षेत्र की आंतरिक सड़कों का निर्माण – 299.50 लाख


22 मई 2025 को भूमिपूजन संपन्न कार्य (कुल लागत: 292.13 लाख रुपये)


1. रामकृष्ण मंदिर परिसर सामुदायिक भवन – 10.00 लाख

2. आदिवासी कन्या छात्रावास के सामने भवन – 20.00 लाख

3. सत्यम विहार गणेश नगर में भवन – 20.00 लाख

4. शिव विहार देवनगरी में सामुदायिक भवन – 20.00 लाख

5. कुम्हारपारा में रंगमंच – 10.00 लाख

6. गौरी-गौरा चौक में सामुदायिक भवन – 10.00 लाख

7. निषादपारा में सामुदायिक भवन – 10.00 लाख

8. सियान सदन पास अतिरिक्त कक्ष व दीवार – 20.00 लाख

9. शर्मा जी के घर के पास नाली – 13.65 लाख

10. अग्रोहा कॉलोनी में गेट व सीसीटीवी कैमरा – 7.48 लाख

11. राम चबूतरा के पास शेड निर्माण – 25.00 लाख

12. ग्राम रायपुरा में सामुदायिक भवन – 30.00 लाख

13. पाइपलाइन विस्तार – 90.00 लाख

14. दुबसा तालाब शिव मंदिर पास रंगमंच – 6.00 लाख

विभागीय उपस्थिति और तालमेल

जन चौपाल में नगर निगम के जोन कमिश्नर, जल विभाग, विद्युत विभाग, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, खाद्य, राजस्व, लोक निर्माण, सामाजिक कल्याण, नगर निवेश और पुलिस विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी विभागों ने समन्वय के साथ शिकायतें दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ की।


जनता की प्रतिक्रियाएं

कार्यक्रम में पहुंचे कई वरिष्ठ नागरिकों ने कहा कि जन चौपाल जैसी पहल यह साबित करती हैं कि अब उनकी आवाज़ सुनी जा रही है।

कुछ महिलाओं ने कहा कि जब विधायक खुद जनता के बीच आकर समस्याएं सुनते हैं, तो डर और झिझक समाप्त हो जाती है और समाधान की उम्मीद बनती है।

युवाओं ने कहा कि जन चौपाल लोकतंत्र से सीधे जुड़ने का मौका देता है, और जब प्रतिनिधि सक्रियता दिखाते हैं तो उनमें भी भागीदारी की भावना पैदा होती है।


जन चौपाल की आगामी तिथियां

12 जुलाई – वीर शिवाजी वार्ड – दोपहर 12 बजे – शीतला मंदिर परिसर

12 जुलाई – ठाकुर प्यारेलाल वार्ड – शाम 4 बजे – डंगनिया स्कूल प्रांगण

13 जुलाई – संत रविदास वार्ड – दोपहर 12 बजे – सरोना, पार्षद कार्यालय

14 जुलाई – ठक्कर बापा वार्ड – शाम 4 बजे – गांधी नगर, मुर्रा भट्ठी

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html