google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

आदिल के निधन पर विधायक पुरन्दर मिश्रा ने परिजनों को दी 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता...

Aug 24
2 min read
  • आदिल के असामयिक निधन पर संवेदना, मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुरन्दर मिश्रा ने परिजनों को दी आर्थिक सहायता |

  • आदिल के निधन से गमगीन हुआ मौदहापारा, दुःख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े हुए पुरन्दर मिश्रा |

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

रायपुर :- नवा रायपुर स्थित ब्लू वाटर में हुए दर्दनाक हादसे में रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के मौदहापारा निवासी आदिल के असामयिक निधन की दुखद खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। युवा आदिल के आकस्मिक निधन से परिवार के साथ-साथ क्षेत्रवासियों में भी गहरा दुःख व्याप्त है। दुःख की इस घड़ी में रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरन्दर मिश्रा आज आदिल के निवास पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। विधायक मिश्रा ने परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन और पीड़ादायक समय में वे और पूरा क्षेत्र उनके परिवार के साथ खड़ा है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर विधायक पुरन्दर मिश्रा द्वारा आदिल के परिजनों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई। यह सहायता राशि परिवार को इस कठिन समय में कुछ राहत प्रदान करने के उद्देश्य से दी गई। इस अवसर पर विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि आदिल का असमय चले जाना अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक है। किसी परिवार के लिए अपने प्रियजन को अचानक खो देना अपूरणीय क्षति होती है। सरकार और जनप्रतिनिधि के रूप में दुःख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना हमारा दायित्व है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के संवेदनशील नेतृत्व में सरकार हर जरूरतमंद परिवार के साथ खड़ी है और विपरीत परिस्थितियों में हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

विधायक मिश्रा ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में उन्हें किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर हरसंभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने घटना को लेकर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए क्षेत्रवासियों से भी अपील की कि जलाशयों एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष सावधानी बरतें और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।


अंत में विधायक पुरन्दर मिश्रा ने दिवंगत आदिल की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html