google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

विधायक पुरन्दर मिश्रा ने बरसात से पहले कार्य पूर्ण करने का दिया आश्वासन...

May 29, 2025
1 min read

दिनांक: 29 मई 2025

स्थान: रायपुर, छत्तीसगढ़


  • आनंद नगर में नाली चौड़ीकरण कार्य का भूमि पूजन संपन्न


  • विधायक पुरन्दर मिश्रा ने बरसात से पहले कार्य पूर्ण करने का दिया आश्वासन


पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

रायपुर के आनंद नगर क्षेत्र में आज दिनांक 29 मई 2025 को नाली चौड़ीकरण कार्य का भूमि पूजन उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरन्दर मिश्रा के करकमलों से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों की उपस्थिति रही।

वर्षा ऋतु के दौरान लगातार जलभराव की समस्या से जूझ रहे आनंद नगर वासियों की शिकायतों पर विधायक मिश्रा ने त्वरित संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्यवाही आरंभ करवाई। इसी क्रम में नाली चौड़ीकरण एवं गहरीकरण कार्य की शुरुआत आज विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई।

इस अवसर पर एमआईसी सदस्य संतोष सीमा साहू, जोन 03 के कमिश्नर रमेश जायसवाल, वार्ड 33 के पार्षद प्रदीप वर्मा, एवं क्षेत्र के अनेक नागरिकगण उपस्थित रहे।

विधायक मिश्रा ने उपस्थित जनसमूह को आश्वस्त करते हुए कहा कि "बरसात प्रारंभ होने से पहले नाली निर्माण का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान हो सके।" उन्होंने यह भी बताया कि उत्तर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी वार्डों और जोनों में नालों के चौड़ीकरण एवं गहरीकरण का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है, ताकि आम नागरिकों और राहगीरों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

नगर निगम एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न हो।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html