google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

विधायक मिश्रा-पालकों से कहा, देश के भविष्य हैं ये बच्चे, मोबाइल से रखें इन्हें दूर...

Dec 15, 2023
1 min read



































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

  • स्कूल स्थापना दिवस पर विधायक मिश्रा ने पालकों से कहा, देश के भविष्य हैं ये बच्चे, मोबाइल से रखें इन्हें दूर

रायपुर। नन्हें बच्चों की मोबाइल में बढ़ती रूचि उनकी लत बन रही है, जो उनके भविष्य के लिए बेहद घातक है, जिसके लिए जिम्मेदार पालक हैं। ये बच्चे देश का भविष्य हैं, इनमें से ही कोई प्रधानमंत्री, कोई मुख्यमंत्री, कोई आईएएस और दूसरे कार्यों का महार​थी बनेगा, पर इनके कल को संवारने की सबसे पहली जिम्मेदारी पालकों की है। यह बात किडजी स्कूल स्थापना दिवस के मौके पर रायपुर उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कही।

विधायक मिश्रा ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि सभी माता—पिता अपने बच्चों के बेहतर भविष्य की सोच रखते हैं, इसलिए उन्हें अच्छे स्कूलों में खर्च की परवाह किए बगैर पढ़ाते हैं, तो स्कूल प्रबंधन की जिम्मेदारी है कि बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करें, साथ ही उन्हें भीतर की प्रतिभा को पहचाने और उसे आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें।

इससे पूर्व मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक पुरन्दर मिश्रा ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद स्कूली बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसका उन्होंने आनंद भी लिया और बच्चों की प्रतिभा की सराहना भी की। जिसके बाद उन्होंने अपने संबोधन में सभी बच्चों के पालकों से आग्रह किया कि देश के भविष्य को मोबाइल का आदी ना बनाए, बल्कि उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से बलिष्ठ बनाए।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html