google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

विधायक ने सवाल पूछने पर पत्रकारों को दे दी गाली....

Oct 6, 2023
2 min read





































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़

जदयू विधायक गोपाल मंडल की दबंगई सामने आई है. विधायक ने सवाल पूछे जाने पर पत्रकारों के गाली गलौज कर दी. विधायक से मीडियाकर्मियों ने पूछा था कि विधायक जी आप पिस्टल क्यों रखते हैं? इस पर उन्होंने कहा कि 'हां, हम अभी भी रखे हैं, दिखाएं क्या. मेरा मन, हम लहराएंगे. तुम लोग हमारा बाप हो? भाग साला.' दरअसल, दो दिन पहले गोपाल मंडल का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह भागलपुर के अस्पताल में हाथ में पिस्टल पकड़े हुए अपने एक परिजन से मिलने गए थे. इसके बाद आज वे पटना में जनता दल यूनाइटेड ऑफिस पहुंचे तो पत्रकारों ने गोपाल मंडल से पिस्टल को लेकर सवाल पूछ लिया. इस पर विधायक गोपाल मंडल ने पत्रकारों के साथ बदसलूकी कर गाली-गलौज किया |


बता दें कि बीते दिनों गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल मायागंज के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय में पिस्टल लेकर पहुंचे थे. उनके साथ सुरक्षा गार्ड भी थे. विधायक के हाथ में रिवॉल्वर देख लोग डरे सहमे नजर आए थे. इसके बाद वह वहां से अपने सुरक्षा गार्ड के साथ हाथ में पिस्टल लेकर वापस निकल गए. अस्पताल में पिस्टल लहराने की बात फैली तो कैमरे पर तो उन्होंने इस मामले पर कुछ भी कहने से इनकार किया था. उन्होंने फोन पर आजतक से कहा था कि उनके बहुत सारे राजनीतिक दुश्मन हैं, इसीलिए हथियार रखा है. हथियार का लाइसेंस है. पहले बदमाशों से खतरा था, अब नेताओं से खतरा है. जब से एमपी बनने की तैयारी में जुटे हैं, तब से कई राजनीतिक लोग उनके दुश्मन बने हुए हैं |


इस मामले को लेकर BJP नेता अजय आलोक ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश के नेतृत्व में ये नया बिहार है, जहां विधायक पत्रकारों को गालियां देता है. वहीं इस मामले में बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने निंदा की है. उन्होंने कहा कि हम लोग गोली बंदूक वाले नहीं हैं. हम गांधी जी के रास्ते पर चलने वाले लोग हैं. मैं निंदा करता हूं इस तरह का आचरण करने वाले लोगों की. उन्होंने गलत किया है. जेडीयू पार्टी में इस प्रकार की भाषा बोलने वाले लोग नहीं हैं |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html