google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

लापता युवक हत्याकांड का खुलासा, करीबी दोस्त समेत तीन गिरफ्तार.....

Aug 22
3 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र में दोस्ती को शर्मसार करने वाली वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है. शिवपुरवा निवासी 19 वर्षीय ईशू कन्नौजिया की उसके ही करीबी दोस्त प्रदीप ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी. वारदात के बाद पहचान छिपाने और सबूत मिटाने के लिए शव को पांच हिस्सों में काटकर प्लास्टिक के बोरे में रखा गया और गोबर के गड्ढे में फेंक दिया गया. पुलिस के मुताबिक, इस हत्याकांड में प्रदीप के साथ उसका सगा भाई रामकृष्ण और दोस्त रोहित भी शामिल थे. तीनों ने मिलकर पूरी साजिश को अंजाम दिया. जांच के दौरान ईशू के मोबाइल की कॉल डिटेल और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पुलिस को अहम सुराग मिले. इसी आधार पर जांच आगे बढ़ी और आरोपियों तक पहुंच बनाई गई |


ईशू 6 अगस्त से लापता था. काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने 17 अगस्त को सिगरा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई. पुलिस ने जब मामले की छानबीन शुरू की तो ईशू के मोबाइल पर आखिरी कॉल उसके दोस्त प्रदीप की मिली. इसके बाद पुलिस ने प्रदीप से पूछताछ की. सख्ती से पूछताछ के दौरान उसने हत्या की पूरी कहानी सामने रख दी. पूछताछ में प्रदीप ने बताया कि 3 अगस्त को शराब पीने के दौरान ईशू ने उसकी पिटाई कर दी थी. इस घटना से वह काफी नाराज था और उसने बदला लेने का मन बना लिया. इसके बाद उसने रामकृष्ण और रोहित को साथ लेकर हत्या की योजना तैयार की. साजिश के तहत 6 अगस्त की रात ईशू को मिलने के लिए बुलाया गया |


आरोपियों के मुताबिक, अगले दिन यानी 7 अगस्त को ईशू को लहरतारा-महमूरगंज इलाके में रेलवे के एक खंडहरनुमा क्वार्टर में ले जाया गया. वहां पहले उसे काफी शराब पिलाई गई. नशे की हालत में होने के बाद रामकृष्ण और रोहित ने उसे पकड़ लिया. इसी दौरान प्रदीप ने चापड़ से हमला कर उसकी हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार, वार के बाद ईशू का सिर और धड़ अलग हो गया. हत्या के बाद आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने के लिए उसके पांच टुकड़े कर दिए. इसके बाद शरीर के हिस्सों को प्लास्टिक के बोरे में भरकर छिपाने की कोशिश की गई. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने शव से आने वाली बदबू से बचने के लिए उसे गोबर के गड्ढे में डाल दिया था. पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने का तरीका यूट्यूब से देखकर अपनाया था |


पुलिस ने मामले की जांच में ईशू के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगाली. इसके साथ ही घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी गई. इन तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर प्रदीप पर शक गहराया. पूछताछ के बाद उसके भाई रामकृष्ण और साथी रोहित की भूमिका भी सामने आई. आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने उस जगह की तलाश की, जहां शव छिपाए जाने की बात सामने आई थी. निशानदेही पर गोबर के गड्ढे से ईशू का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. एडीसीपी काशी वैभव बांगर ने बताया कि पुलिस ने लापता युवक के मामले की जांच के दौरान हत्याकांड का खुलासा किया है. शव बरामद कर लिया गया है और मुख्य आरोपी प्रदीप समेत उसके भाई रामकृष्ण और दोस्त रोहित को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस अब वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है |

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html