google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मिसाइल-ड्रोन हमले से खलबली, तेल कंपनी पर सीधा खतरा...

Jul 25
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

नई दिल्ली :- यमन से सऊदी अरब पर मिसाइल हमले हुए हैं | इन हमलों में मिसाइल और ड्रोन दोनों का इस्तेमाल किया गया | सऊदी अरब के जिजान औद्योगिक शहर में धमाकों की आवाज सुनी गई | जिजान की एक अहम सऊदी सुविधा को मिसाइल हमले में निशाना बनाया गया | जिससे दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी पर सीधा खतरा मंडरा गया है | हमले के बाद कई इलाकों में बिजली गुल हो गई |


अरब जानकारी के अनुसार, यमन ने अरामको से जुड़ी एक तेल सुविधा को भी निशाना बनाया | यमनी जवाबी हमलों ने सऊदी अरब के जिजान, यानबू और दमाद इलाकों को भी प्रभावित किया | इसके साथ ही सऊदी सिविल डिफेंस ने यानबू प्रांत के लिए नेशनल अर्ली वार्निंग प्लेटफॉर्म पर आपातकालीन अलर्ट जारी किया है |


यह हमला उस समय हुआ है जब अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे क्षेत्रीय युद्ध के बीच सऊदी अरब और यमन के हूती समूह के बीच तनाव तेजी से बढ़ रहा है | देर रात सऊदी अरब ने यमन के हूती नियंत्रित शहर होदेइदा पर हमले किए थे |


हूती की विदेश मंत्रालय ने चेतावनी दी थी कि यह हमला सऊदी अरब को महंगा पड़ेगा और समूह इसका जवाब देगा | हूती से जुड़े अल मसीरा टीवी के अनुसार होदेइदा में दूरसंचार प्राधिकरण की सुविधाओं को निशाना बनाया गया था और कमरान द्वीप पर भी हमले हुए थे, जिसमें एक महिला घायल हुई थी | बुधवार को हूती ने दावा किया था कि उसने लाल सागर में सऊदी तेल टैंकरों को ड्रोन और मिसाइल से निशाना बनाया, जिसमें कम से कम एक जहाज क्षतिग्रस्त हुआ | हूती ने यह कार्रवाई 20 जुलाई को घोषित नाकेबंदी के तहत की, जो सना हवाई अड्डे पर हुए हमले का जवाब बताई गई थी |

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html