google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अटेंशन की होड़ में मिसलीडिंग खबरें चिंता का विषय' : रजत बंसल....

Jul 10
3 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से -

रायपुर रायपुर प्रेस क्लब के 'हमर पहुना' कार्यक्रम में जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल और रायपुर नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा शामिल हुए। दोनों अधिकारियों ने प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और पत्रकारों से संवाद किया तथा प्रेस क्लब के विकास, मीडिया की बदलती चुनौतियों और जनसंपर्क की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।

रायपुर प्रेस क्लब के 'हमर पहुना' कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल ने कहा कि डिजिटल दौर में अटेंशन की होड़ ने पत्रकारिता के स्वरूप को बदल दिया है और मिसलीडिंग (भ्रामक) खबरों की बढ़ती प्रवृत्ति गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा, "आज अटेंशन पाने का दौर है। लोगों का ध्यान आकर्षित करने की प्रतिस्पर्धा में कई बार ऐसी खबरें सामने आती हैं जो भ्रामक होती हैं। अटेंशन के लिए हो रही पत्रकारिता का यह स्वरूप हम सभी को सोचने पर मजबूर करता है।"

रजत बंसल ने कहा कि सोशल मीडिया और न्यू मीडिया माध्यमों के बढ़ते प्रभाव के बीच विश्वसनीय, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि सरकार, समाज और मीडिया तीनों की विश्वसनीयता इस बात पर निर्भर करती है कि सही और प्रमाणिक जानकारी लोगों तक पहुंचे। उन्होंने मीडिया से तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता देने का आह्वान करते हुए कहा कि बदलते दौर में विश्वसनीयता ही मीडिया की सबसे बड़ी पूंजी है। पत्रकारिता के मूल्यों की रक्षा के लिए उन्होंने प्रेस क्लब जैसी विश्वनीय संस्था से इस संबंध में आगे आने की अपील भी की इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश शर्मा ने कहा कि जनसंपर्क विभाग और पत्रकारिता एक-दूसरे के पूरक हैं। जनसंपर्क के माध्यम से शासन की योजनाएं और नीतियां समाज तक पहुंचती हैं, जबकि पत्रकार तथ्यपरक और संतुलित तरीके से उन्हें जनता के सामने रखते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच नियमित संवाद, पारदर्शिता और विश्वास का रिश्ता लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाता है।

वरिष्ठ पत्रकार बृजेश चौबे ने कहा कि पत्रकारों और जनसंपर्क विभाग के बीच बेहतर समन्वय, सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान और परस्पर सहयोग की भावना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ संवाद और विश्वसनीय सूचना व्यवस्था से न केवल मीडिया की साख मजबूत होती है, बल्कि शासन और आमजन के बीच भी प्रभावी संचार स्थापित होता है। ऐसे संवाद कार्यक्रम दोनों पक्षों के बीच विश्वास और सहयोग को और सुदृढ़ करने का माध्यम बनते हैं। इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी ने आज के डिजिटल युग में खबरे की तीव्रता के साथ-साथ भ्रम की धुंध फ्री फैलने की बात भी कही , उन्होंने पत्रकारिता के सिद्धांतों को नए माध्यमों में भी परंपरागत रूप से जिंदा रखने पर जोर दिया और पत्रकारिता में सच की लौ से भ्रम के जाल को काटने की पत्रकारों की असली जवाबदेही से काम करने की जरूरत की बात कही |


इस अवसर पर महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू एवं भूपेश जांगड़े सहित कार्यकारिणी सदस्य संदीप पुराणिक , ज़ाकिर घुड़सेना , संतोष साहू चंदन साहू , नीरज मिश्रा, संजीव सिन्हा, रायपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष रामावतार तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत शर्मा, विजय मिश्रा, यशवंत धोटे, प्रफुल्ल पारे, रवि भोई, राजेश जोशी, ,संजीव वर्मा, ई व्ही मुरली, समीर शुक्ला, संदीप तिवारी,मनीष वोरा, शंकर चंद्राकर, पप्पू फरिश्ता, प्रदीप चंद्रवंशी, विजय मिश्रा, प्रहलाद दमाहे, मनोज बघेल, चंद्रकांत दौंड़,रमेश पाण्डेय, विनय घाटगे जतिन नचरानी,मनोज बघेल, गिरीश केसरवानी, वरिष्ठ पत्रकार एवं नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html