बदमाशों ने पूरे शहर में फैला दी सनसनी, दिवाली पर कारोबारी की हत्या...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
सीतामढ़ी के मेजरगंज इलाके में दिवाली के दिन कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्याकांड को दो बाइक सवार चार बदमाशों ने अंजाम दिया। हत्या की इस घटना से पूरे शहर में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सुबोध निधि फाउंडेशन के चेयरमैन और बजाज बाइक एजेंसी के संचालक विशाल सिंह के तौर पर हुई है।
बदमाशों ने कारोबारी विशाल सिंह को कई गोलियों मारी। जिसके चलते मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हाल ही में हाईकोर्ट के निर्देश पर विशाल सिंह को एक महीने पहले दो बॉडीगार्ड मिले थे। लेकिन रविवार करीब सुबह 9 बजे अपने संस्थान बिना अंगरक्षक के पहुंचे थे।
इसी दौरान बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायर कर दिए। सीने और सिर में कई गोलियां लगी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। और बदमाशों की तलाश तेज कर दी है। हालांकि अभी तक हत्या की वजह का खुलासा नहीं हो सका है। क्या रंजिश के चलते विशाल की हत्या की गई। या फिर मर्डर की वजह कुछ और है। हत्या के बाद से इलाके में तरह-तरह की चर्चा तेज हो गई है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments