google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने एवं यातायात नियमों का पालन करने के संबंध में भी किया गया जागरूक.....

2 days ago
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

  • चांपा के हसदेव पब्लिक स्कूल एवं सरस्वती स्कूल में स्कूली बसों की सघन जांच, बच्चों की सुरक्षा पर विशेष जोर...

  • 21 स्कूली बसों की जांच, 05 बसों में फिटनेस संबंधी खामियां मिलने पर 25,000 रुपये का चालान ...

  • स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि—नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन संचालकों पर होगी सख्त कार्रवाई....

स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार के नेतृत्व में यातायात पुलिस जांजगीर एवं जिला परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत चांपा स्थित हसदेव पब्लिक स्कूल एवं सरस्वती स्कूल की कुल 21 स्कूली बसों की सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप जांच की गई। जांच के दौरान 05 बसों में फिटनेस संबंधी कमियां पाए जाने पर जिला परिवहन विभाग द्वारा संबंधित वाहनों के विरुद्ध कुल 25,000 रुपये की चालानी कार्रवाई की गई। इस दौरान बस चालकों एवं संचालकों को वाहनों की फिटनेस दुरुस्त रखने, सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने तथा बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने से रोकने एवं यातायात नियमों का पालन कराने के संबंध में सख्त समझाइश दी गई।


जांजगीर-चांपा पुलिस की अपील:

स्कूली बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता न करें। यह संयुक्त चेकिंग अभियान जिले के सभी स्कूलों में लगातार जारी रहेगा।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html