google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

नाबालिग चोर गिरोह सक्रिय, नशे के लिए चोरी की घटनाएं बढ़ीं...

Sep 6
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बलौदाबाजार :-  शहर में चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच नाबालिग चोर गिरोह के सक्रिय होने की बात सामने आ रही है। आरोप है कि नशे की जरूरत पूरी करने के लिए कुछ नाबालिग लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ये गिरोह बेखौफ होकर घूमते हैं और विरोध करने पर धारदार हथियार दिखाकर डराने की कोशिश भी करते हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों में हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में चिंता बढ़ गई है। बीती रात शक्तिपारा इलाके में एक सूने मकान को निशाना बनाया गया।


चोरों ने घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया और सामान लेकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, शक्तिपारा में शनिवार रात चोरों ने एक बंद मकान को अपना निशाना बनाया। चोर पीछे की खिड़की तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने आंगन में लगे बोर के सबमर्सिबल पंप के केबल वायर को काट लिया और अपने साथ ले गए। इसके अलावा घर में रखे अन्य सामान पर भी हाथ साफ करने की बात सामने आई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मकान मालिक ने इसकी शिकायत कोतवाली थाना में दर्ज कराई। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।


नशे के लिए चोरी करने का आरोप- 

स्थानीय लोगों के मुताबिक, शहर में सक्रिय नाबालिग गिरोह नशे का आदी बताया जा रहा है। आरोप है कि ये लोग क्षेत्र में घूम-घूमकर सबमर्सिबल पंप के केबल वायर चोरी करते हैं और उन्हें कबाड़ी दुकानों में बेच देते हैं। इन चोरी की घटनाओं से मिलने वाले पैसों का इस्तेमाल नशे के लिए किए जाने की बात कही जा रही है। लोगों का कहना है कि छोटे-छोटे अपराधों से शुरुआत करने वाले ये नाबालिग आगे चलकर गंभीर वारदातों को भी अंजाम दे सकते हैं।


लोगों में बढ़ रहा डर-

 शहरवासियों का कहना है कि चोरी की घटनाओं के कारण लोगों में डर का माहौल बन रहा है। खासकर सूने मकानों और बंद दुकानों को लेकर लोग चिंतित हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस से मांग की है कि ऐसे गिरोहों की पहचान कर प्रभावी कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि नाबालिगों के अपराध में शामिल होने के पीछे नशे की बढ़ती लत एक बड़ी वजह बन रही है।


नशे की समस्या बनी चुनौती-

समाज में नशे की बढ़ती समस्या अब गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है। इसका असर केवल युवाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि नाबालिग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। कम उम्र में नशे की आदत बच्चों को गलत रास्ते पर ले जा सकती है। कई बार नशे की जरूरत पूरी करने के लिए वे चोरी और अन्य अपराधों में शामिल हो जाते हैं। फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस चोरी की घटना की जांच कर रही है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे CCTV कैमरों की जांच और संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा। जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html