मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण...
बच्चों से आत्मीय संवाद कर पोषण, स्वास्थ्य और देखभाल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा |

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
रायपुर, 25 अक्टूबर 2026 :- महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बस्तर जिले के दरभा विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम कोटमसर के पेदावाड़ा मांझीपाल आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र पर दी जा रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया तथा वहाँ मौजूद छोटे-छोटे बच्चों से आत्मीयता से मिलकर उनसे बातचीत की।

निरीक्षण के दौरान मंत्री राजवाड़े ने बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और बेहतर देखभाल के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को सुरक्षित और स्नेहपूर्ण वातावरण के साथ जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि उनके समुचित पोषण और विकास को सुनिश्चित किया जा सके।
मंत्री ने केंद्र की व्यवस्थाओं को बच्चों की आवश्यकताओं के अनुरूप बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक देखभाल की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। यहां बच्चों को बेहतर सुविधाएं और आत्मीय वातावरण मिले, इसके लिए सतत निगरानी और संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाना चाहिए। #LaxmiRajwade #WomenAndChildDevelopment #AnganwadiCenter #Bastar #Darbha #Kotamsar #ChildNutrition #ChildHealth #breakingADNnews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments