google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मंत्री रामविचार नेताम ने आदिम जाति विभाग का रखा लेखा जोखा.....

Jul 14
2 min read
  • पीएम जनमन योजना से बदली आदिवासियों की जिंदगी : रामविचार

  • केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का मिल रहा लाभ : रामविचार नेताम

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से -

छत्तीसगढ़ सरकार में आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने अपने विभाग के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। प्रेसवार्ता में मंत्री ने दावा किया कि सरकार बनने के बाद आदिवासी, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर तेजी से काम हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जनमन योजना और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान से लाखों आदिवासी परिवारों को सीधा लाभ मिल रहा है। वहीं, प्रयास आवासीय विद्यालयों के जरिए एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के विद्यार्थी अब आईआईटी, मेडिकल और अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ-साथ बड़ी नौकरियों तक पहुंच रहे हैं। मंत्री ने इसे सरकार की जनजातीय विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण बताया।

वीओ : रायपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने विभाग की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की पीएम जनमन योजना और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के माध्यम से विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों सहित लाखों आदिवासी परिवारों तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।

मंत्री ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भी सरकार ने उल्लेखनीय कार्य किए हैं। प्रयास आवासीय विद्यालयों में पढ़ने वाले एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के छात्र-छात्राएं अब आईआईटी, एनआईटी, मेडिकल कॉलेजों सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर रहे हैं और बड़े पदों पर चयनित हो रहे हैं। रामविचार नेताम ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य आदिवासी समाज को शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, रोजगार और मूलभूत सुविधाओं से जोड़कर उन्हें विकास की मुख्यधारा में लाना है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में विभाग की योजनाओं का दायरा और प्रभाव दोनों बढ़ेंगे।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html