google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

ग्राम कुंजनगर पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, महिलाओं से किया आत्मीय संवाद...

57 minutes ago
2 min read
  • महतारी वंदन और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की हितग्राहियों से जानी योजनाओं की जमीनी हकीकत...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह क़लम से :-

रायपुर, 22 सितंबर: 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले रहीं महिलाओं से सीधे संवाद की पहल को आगे बढ़ाते हुए, महिला एवं बाल विकास मंत्री व भटगांव विधायक लक्ष्मी राजवाड़े ग्राम कुंजनगर पहुंचीं। उन्होंने यहां महिलाओं और अन्य हितग्राहियों से आत्मीय संवाद कर योजनाओं से मिल रहे लाभ, उनके अनुभवों और परिवार के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों की जानकारी ली।



















मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने विशेष रूप से 'महतारी वंदन योजना' और 'प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना' की हितग्राही महिलाओं से विस्तार से बातचीत की। उन्होंने यह जानने का प्रयास किया कि इन योजनाओं से मिलने वाली आर्थिक सहायता महिलाओं की दैनिक आवश्यकताओं, परिवार के खर्च और मातृत्व से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में किस प्रकार मददगार साबित हो रही है। इस दौरान महिलाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इन शासकीय योजनाओं से उन्हें न केवल मजबूत आर्थिक संबल मिला है, बल्कि उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि हुई है।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित ये योजनाएं महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ मातृत्व और परिवार के बेहतर पोषण में भी अहम भूमिका निभा रही हैं। 'सेवा संकल्प अभियान' के माध्यम से इन योजनाओं के वास्तविक लाभ और हितग्राहियों के अनुभवों को सामने लाने के साथ ही शासन और जनता के बीच सीधा संवाद भी मजबूत किया जा रहा है।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ग्रामीण महिलाओं की बातों को पूरी गंभीरता से सुना और उनके अनुभव जाने। ग्राम कुंजनगर में महिलाओं के साथ हुआ यह संवाद महिला सशक्तिकरण, जनभागीदारी और सेवा की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html