google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

गढ़फुलझर में मेगा हेल्थ कैंप: शारदीय नवरात्रि पर 18 अक्टूबर को लगेगा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर....

5 hours ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-  गढ़फुलझर:- शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर युवा प्रकोष्ठ कोलता समाज (रायपुर संभाग) द्वारा जनहित एवं मानव सेवा को समर्पित एक दिवसीय विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर आगामी रविवार, दिनांक 18/10/2026 को रणेश्वर रामचंडी मंदिर परिसर, गढ़फुलझर में सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित होगा। इस महाशिविर में अंचल के लगभग 5,000 से अधिक जरूरतमंद ग्रामीणों एवं मरीजों के स्वास्थ्य लाभ लेने की संभावना है। शिविर में कोलता समाज के अनुभवी एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उपस्थित रहकर मरीजों को उत्कृष्ट चिकित्सकीय परामर्श व सेवाएं नि:शुल्क प्रदान करेगी। 


शिविर में अपनी सेवाएं देने वाले प्रमुख चिकित्सक:

डॉ. केशव साहू (MBBS, फैमिली मेडिसिन एवं CEMoC - CMC वेल्लोर से प्रशिक्षित, 9 वर्षों का सुदीर्घ अनुभव) डॉ. विमल कुमार भोई (MBBS) डॉ. राजश्री भोई (MBBS, MD - मेडिसिन) डॉ. राजेश प्रधान (MBBS, 7 वर्षों का अनुभव) डॉ. अमित भोई (MBBS, MD - एनेस्थीसिया, 8 वर्षों का अनुभव) डॉ. संगम स्वामी (MBBS, MD - पैथोलॉजी, 7 वर्षों का अनुभव) युवा प्रकोष्ठ कोलता समाज रायपुर संभाग के अध्यक्ष राजेश प्रधान एवं सचिव विनय प्रधान ने संयुक्त रूप से बताया कि शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों तक उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं नि:शुल्क पहुंचाने के उद्देश्य से समाज के युवाओं व चिकित्सकों द्वारा यह बीड़ा उठाया गया है। शिविर में विभिन्न बीमारियों की जांच, उचित चिकित्सकीय सलाह, पैथोलॉजी मार्गदर्शन और स्वास्थ्य परामर्श उपलब्ध रहेगा। आयोजन समिति ने गढ़फुलझर सहित आसपास के समस्त ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे 18 अक्टूबर, रविवार को समय पर पहुंचकर इस बृहद नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।


शिविर का संक्षिप्त विवरण:

दिनांक: 18 अक्टूबर 2026 (रविवार)

समय: प्रातः 8:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक

स्थान: रणेश्वर रामचंडी मंदिर परिसर,

गढ़फुलझर आयोजक: युवा प्रकोष्ठ कोलता समाज (रायपुर संभाग)

अध्यक्ष: राजेश प्रधान

सचिव: विनय प्रधान

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html