एक मांग एक मंच के कोर ग्रुप की बैठक....

पत्रकार यूनुस अहमद कुरैशी की क़लम से:-
रायपुर।छत्तीसगढ़ राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को 1 जनवरी 2025 से बढ़ा हुआ 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं जनवरी 2017 से दिए गए मंहगाई भत्ता के एरियर्स राशि की एक सूत्रीय मांग को समर्थन देने वाले कर्मचारी संगठनों के प्रांताध्यक्ष एवं प्रतिनिधियों को बैठक 24 नवंबर को इंद्रावती भवन में करण सिंह अटे रिया द्वारा आयोजित की गई बैठक प्रमुख रूप से अनिल शुक्ला प्रांतीय संयोजक कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा,

जितेंद्र सिंह ठाकुर प्रांताध्यक्ष प्रदेश कोषालयीन कर्मचारी संघ, करण सिंह अटेरिया प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी संघ, महेंद्र सिंह पूर्व अध्यक्ष मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के अतिरिक्त पवन साहू मंत्रालयीन कर्मचारी संघ, वाय कुरैशी उपस्थित थे। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि एक मांग एक मंच को जिला एवं ब्लॉक तहसील स्तर पर सक्रिय करने के लिए प्रत्येक जिला में इस मांग को समर्थन देने वाले संगठन के जिलाध्यक्षों का एक का एक जिला कोर ग्रुप गठित किया जाएगा।

समस्त संगठन के प्रांताध्यक्ष अपने - अपने संज्ञक जिला एवं प्रांतीय पदाधिकारी की सूची अटेरिया के व्हाट्सअप में 30 नवंबर तक जरूर पोस्ट करेंगे। छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव विकास शील से प्रतिनिधि मंडल आगामी दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह में मिलकर चर्चा करेगा।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments