दशहरा पर महापौर मीनल चौबे ने की प्रिंटिंग प्रेस और फिल्टर प्लांट की पूजा...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
रायपुर। विजयादशमी के मौके पर रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे ने शहर के विभिन्न कार्यालयों और संयंत्रों में पहुंचकर शस्त्र और यंत्र पूजन की परंपरा निभाई। उन्होंने महात्मा गांधी सदन स्थित निगम के प्रेस विभाग की मिनी ऑफसेट प्रिंटिंग मशीन और रावणभाठा फिल्टर प्लांट में मशीनों की विधि-विधान से पारंपरिक पूजा-अर्चना की।


इस दौरान जल कार्य विभाग के अध्यक्ष संतोष साहू, संस्कृति विभाग के अध्यक्ष अमर गिदवानी, अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय और जल विभाग के कार्यपालन अभियंता नर सिंह फरेन्द्र समेत निगम के तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। महापौर ने दशहरा पर्व की बधाई देते हुए कहा कि असत्य पर सत्य की जीत का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सकारात्मकता लेकर आए। इस मौके पर उन्होंने प्रिंटिंग प्रेस और फिल्टर प्लांट से जुड़े सभी कर्मचारियों को पर्व की शुभकामनाएं दीं।







.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments