महापौर की गाड़ी में आग लगने से हड़कंप, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू....
- ANIS LALA DANI

- 1 hour ago
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफरा-तफरी मच गई, जब महापौर अलका बाघमार की गाड़ी में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि, महापौर के गाड़ी से उतरते ही वाहन धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें उठती देख मौके पर हड़कंप मच गया और तत्काल पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। गनीमत रही कि महापौर अलका बाघमार समय रहते गाड़ी से उतर गईं और इस हादसे में बाल-बाल बच गईं। फिलहाल, गाड़ी में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।




.jpg)










