google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

इस जगह कई व्यापारिक प्रतिष्ठान है बंद...

Oct 3, 2023
1 min read






































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

नगरनार स्थित एनएमडीसी स्टील प्लांट के निजीकरण के विरोध में सर्व आदिवासी समाज ने आज एक दिवसीय बस्तर बंद का आह्नान किया है. कांग्रेस समर्थित इस बंद का असर संभाग के भानुप्रतापपुर-सुकमा सहित संभाग के अनेक शहरी इलाकों में देखा जा रहा है, जहां व्यापारिक प्रतिष्ठान सुबह से बंद है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जगदलपुर के दौरे पर रहेंगे |इस दौरान 23,800 करोड़ की लागत से निर्मित नगरनार स्थित एनएमडीसी के स्टील प्लांट को देश को समर्पित करेंगे. इस दौरान स्टील प्लांट के निजीकरण के विरोध में आहूत एक दिवसीय बस्तर बंद का असर देखने को मिल रहा है | भानुप्रतापपुर के शहरी इलाके के साथ-साथ आस-पास के क्षेत्र के सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान सुबह से पूरी तरह बंद है | हालांकि, वाहनों का आवागमन जारी है | भारतीय जनता पार्टी ने इसे प्रधानमंत्री मोदी की सभा को प्रभावित करने का प्रयास बताया है, वहीं भानुप्रतापपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा है कि प्रधानमंत्री के आगमन से कांग्रेस पार्टी को कोई लेना-देना नहीं है | यह एक संयोग है कि आज ही के दिन प्रधानमंत्री का बस्तर आगमन हो रहा है. हम नगरनार स्टील प्लांट के निजीकरण का विरोध कर रहे हैं |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html