मानपुर खडगांव: स्कूल बस हादसे में दो साल की बच्ची की मौत....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
मानपुर स्कूल बस की चपेट में आने से दो साल की मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने घोटिया-भर्रीटोला मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया है, सूचना पर दल के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ग्रामीणों से चर्चा कर रहे हैं, घटना मानपुर ब्लॉक के खडगांव थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोटिया की है, जहां बच्चों को स्कूल ले जाने के लिए फ्लॉवर वैली इंग्लिश मीडियम स्कूल की बस पहुंची थी |
बस की चपेट में आने से दो साल की युवानसी नरेटी की मौत हो गई, घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया, वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोहला भेजा है, वहीं घटना से आक्रोशित सड़क पर चक्काजाम कर रहे ग्रामीणों को पुलिस अधिकारी समझाने की कोशिश कर रहे हैं |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments