google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

शहर विकास के संकल्प का महत्वपूर्ण दस्तावेज होगा घोषणा पत्र - अमर अग्रवाल...

Feb 2, 2025
2 min read
  • शहर विकास के संकल्प का महत्वपूर्ण दस्तावेज होगा घोषणा पत्र - अमर अग्रवाल


पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में शनिवार को घोषणा पत्र समिति की फाइनल ड्राफ्ट की बैठक हुई। बैठक में घोषणा पत्र समिति के संयोजक पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, पूर्व मंत्री वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू की गरिमामय उपस्थिति रही। इस दौरान घोषणा पत्र समिति के संयोजक अमर अग्रवाल ने कहा कि हमने नगरीय क्षेत्र के समग्र विकास के दस्तावेज को अंतिम रूप दे दिया है। शहरों का विकास कैसे हो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में शहरी क्षेत्र के विकास के इस दस्तावेज में प्रदेश वासियों के महत्वपूर्ण सुझाव संकलित किए गए हैं। घोषणा पत्र समिति की ओर से जारी नंबर व्हाट्सएप नंबर 9111014400, ईमेल आईडी व क्यूआर स्कैनर से महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त हुए। आंकड़ों के मुताबिक व्हाट्सएप से 1115 ई-मेल से 310, और क्यूआर स्कैनर से 2086 सुझाव पूरे प्रदेश से प्राप्त हुए हैं।

3 फरवरी को होगा नगरीय निकाय चुनाव का घोषणा पत्र जारी


नगरी निकाय चुनाव का घोषणा पत्र मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव व नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव जी के गरिमा में उपस्थिति में दोपहर 12 बजे भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में जारी किया जाएगा। आज की बैठक में घोषणा पत्र समिति के सदस्यों से प्राप्त महत्वपूर्ण सुझावों को घोषणा पत्र में शामिल कर अंतिम रूप दिया गया। इस मौके पर विधायक मोतीलाल साहू, राकेश सेन, राकेश पांडेय, पूर्व महापौर अंबिका यदु, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, प्रवक्ता दीपक म्हस्के, शशांक शर्मा, उज्जवल दीपक, हेमंत पाणिग्रही मौजूद थे।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html