google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मलेरिया ने फिर छीनी जान, कांकेर में अब तक चार मौतें....

Jul 29
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

कांकेर जिले में मलेरिया से अब चार मौत हो गई है। भानुप्रतापपुर विकासखंड में मलेरिया से ग्राम चिचगांव निवासी एक 25 वर्षीय महिला की मलेरिया से मौत का मामला सामने आया है। आश्रम-छात्रावासों के दो बच्चों की असमय मौत हो चुकी है। मृतका महिला अपने पीछे एक पांच साल की बच्ची और महज तीन माह के दो मासूम जुड़वा बच्चों को छोड़ गई है। इस घटना के बाद से ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाओं और मलेरिया नियंत्रण अभियानों पर सवाल उठा रहे हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका राकेश्वरी कोला (25 वर्ष), पति छबी लाल कोला, निवासी ग्राम चिचगांव, कुछ दिन पूर्व अपने मायके अड़जाल (मानपुर क्षेत्र) गई हुई थी।


परिजनों ने बताया कि मायके प्रवास के दौरान ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी थी। सोमवार को जब गांव की मितानिन ने घर पहुंचकर मलेरिया जांच की, तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद सोमवार रात अचानक महिला की हालत अत्यधिक बिगड़ गई और इलाज के अभाव या समयानुसार सही उपचार न मिल पाने के कारण मंगलवार को उसकी मौत हो गई। इस दुखद घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। मृतका की एक 5 वर्ष की बेटी है, जबकि मात्र 3 माह पहले ही उसने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। मां की मौत के बाद इन नवजात जुड़वा बच्चों और मासूम बच्ची की देखभाल को लेकर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html