महासमुंद में पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह बेनकाब, 2 करोड़ 80 लाख रुपए का मादक पदार्थ जब्त...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
महासमुंद: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बड़े गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करोड़ों रुपए की संपत्ति जब्त की है।
ऐसे हुआ मामले का खुलासा -
गुप्त सूचना के आधार पर एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा थाने की संयुक्त टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर स्थित रेहटीखोल चेक पोस्ट के पास घेराबंदी की। इस दौरान महाराष्ट्र पासिंग के एक संदिग्ध वाहन को रोककर उसकी गहन तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान वाहन में कैरेट के नीचे बड़ी चालाकी से छिपाकर रखी गई कुल 16 बोरियां बरामद हुईं। प्रत्येक बोरी में लगभग 35 किलोग्राम गांजा भरा हुआ था, जिसका कुल वजन 560 किलोग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस जप्त गांजे की कीमत करीब 2 करोड़ 80 लाख रुपए आंकी गई है।
जब्त सामग्री और कार्रवाई : -
गांजे की मात्रा: 560 किलोग्राम (16 बोरियों में)
कुल जब्ती मूल्य: लगभग 2 करोड़ 95 लाख 8 हजार रुपए (वाहन और मोबाइल सहित)
गिरफ्तार संदिग्ध: अजय रविन्द्र पवार (उम्र 30 वर्ष) और स्वराज महाजन (उम्र 25 वर्ष), दोनों निवासी जिला जलगांव (महाराष्ट्र)।
अन्य जब्ती: तस्करी में प्रयुक्त आइचर माजदा वाहन और दो मोबाइल फोन।
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ओडिशा के बरहमपुर क्षेत्र से गांजा लेकर महाराष्ट्र की ओर जा रहे थे। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के सुसंगत प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों और सरगनाओं की तलाश के लिए आगे की विवेचना जारी है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments