छत्तीसगढ़ में ईडी और ईओडब्ल्यू का बड़ा शिकंजा: बिलासपुर-रायपुर समेत कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कारोबारियों में खलबली...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर: छत्तीसगढ़ में शुक्रवार सुबह जांच एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेशभर के कई जिलों में एक साथ दबिश दी है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) और एंटी करप्शन ब्यूरो/इकोनॉमिक्स ऑफेंस विंग (ACB/EOW) की संयुक्त टीमों की इस कार्रवाई से व्यावसायिक और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। रायपुर और राजनांदगांव के साथ-साथ बिलासपुर में भी ताबड़तोड़ छापे मारे गए हैं।
बिलासपुर के उसलापुर में अलका एवेन्यू पर दबिश -
ताजा अपडेट के अनुसार, बिलासपुर के व्यस्त इलाके उसलापुर स्थित अलका एवेन्यू में कारोबारी शाहबाज खान के घर पर ईओडब्ल्यू की टीम ने सुबह-सुबह छापा मारा। घर के भीतर अधिकारियों द्वारा वित्तीय रिकॉर्ड और जरूरी कागजातों की बारीकी से जांच की जा रही है। हालांकि, इस पूरी कार्रवाई के सटीक कारणों को लेकर अभी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह कदम पिछले चर्चित वित्तीय मामलों और मेडिकल कॉर्पोरेशन से जुड़ी फाइलों की कड़ियों को खंगालने के लिए उठाया गया है।
राजधानी रायपुर में भी कई ठिकानों पर एक्शन -
बिलासपुर के अलावा राजधानी रायपुर में भी केंद्रीय व राज्य स्तरीय जांच एजेंसियों के सक्रिय होने की सूचना है। रायपुर के अलग-अलग इलाकों में लगभग तीन से चार ठिकानों पर अधिकारी दस्तावेजों और खातों की छानबीन में जुटे हैं। एक ही दिन में कई जिलों में हुई इस अचानक कार्रवाई से व्यापारिक जगत के लोगों में तनाव का माहौल है।
आधिकारिक बयानों का इंतजार -
फिलहाल सभी ठिकानों पर दस्तावेजों की पड़ताल और वित्तीय लेनदेन का मिलान किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि टीमों के हाथ क्या ठोस सबूत लगे हैं और किन मामलों में यह कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments