google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बिलासपुर में बड़ा साइबर फ्रॉड: स्कूल के 181 रुपये वाले खाते से हुए 1.12 करोड़ के ट्रांजेक्शन, मोबाइल गुम होने पर खुला राज...

Oct 21
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

बिलासपुर में साइबर अपराधियों की बड़ी लापरवाही और शातिर तरीका सामने आया है, जहां एक स्कूल के बैंक खाते में सिर्फ 181 रुपये होने के बावजूद जालसाजों ने 1 करोड़ 12 लाख रुपये का संदिग्ध लेनदेन कर डाला। खास बात यह है कि यह पूरा खेल कोलकाता में मोबाइल फोन गुम होने के बाद शुरू हुआ।


राजकिशोर नगर निवासी सचिन यादव का प्रयास पब्लिक स्कूल संचालित है। उनका आईसीआईसीआई बैंक खाता स्कूल से जुड़ा है और इसी खाते में उनका मोबाइल नंबर लिंक था। 10 अगस्त को कोलकाता के धरमतला इलाके में उनका मोबाइल फोन खो गया था। सिम कार्ड तुरंत बंद नहीं हो पाने की वजह से साइबर ठगों को बैंक खाते तक पहुंच बनाने का मौका मिल गया।


जांच में सामने आया कि 14 अगस्त को ठगों ने 800 रुपये का ट्रायल ट्रांजेक्शन किया। इसके बाद स्कूल के इस खाते को म्यूल अकाउंट के रूप में इस्तेमाल करते हुए 100 से अधिक अलग-अलग बैंक खातों में कुल 1.12 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए गए। चौंकाने वाली बात यह रही कि सारा पैसा इधर-उधर करने के बाद खाते में केवल 29 रुपये ही बचे।


कोलकाता से लौटने के बाद 16 अगस्त को पुराना नंबर दोबारा चालू कराया गया। अगले दिन जब ई-मेल चेक किया गया, तब जाकर इस बड़े फर्जीड़े का खुलासा हुआ। पीड़ित ने तुरंत सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई। घटना की शुरुआती कड़ियां कोलकाता से जुड़ी होने के कारण पुलिस ने केस डायरी वहां ट्रांसफर कर दी है।


एएसपी सिटी पंकज पटेल ने अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर सबसे पहले सिम कार्ड ब्लॉक कराएं और बैंक खातों तथा यूपीआई सेवाओं को तुरंत सुरक्षित करें। फोन खोने की रिपोर्ट तुरंत पुलिस थाने में दर्ज कराना बेहद जरूरी है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html