google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

दशहरे पर बड़ा हादसा: रामलीला में हनुमान समेत तीन कलाकार आग की चपेट में गंभीर.....

Oct 21
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

धमतरी। जिले के नगरी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम छिपली में विजयादशमी का उल्लास उस वक्त मातम में बदल गया, जब एक सांस्कृतिक मंचन के दौरान भयानक हादसा हो गया। रामलीला और रावण दहन के मौके पर आग का करतब दिखाना भारी पड़ गया, जिससे तीन लोग बुरी तरह झुलस गए।


ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक, कार्यक्रम को रोमांचक बनाने के लिए ज्वलनशील स्प्रे का उपयोग करके आग के शोले छोड़े जा रहे थे। इसी दौरान हवा या केमिकल के प्रभाव से आग बेकाबू हो गई और उसने विकराल रूप ले लिया। वहां मौजूद कलाकारों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। इस दुर्घटना में हनुमान का रोल प्ले कर रहे हेमंत ध्रुव समेत तीन कलाकार झुलस गए। हनुमान बने युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें फौरन नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।


इस पूरे खौफनाक वाकये का एक वीडियो भी तेजी से सामने आया है, जिसमें मंच पर अचानक फैली आग और उसके बाद मची भगदड़ साफ तौर पर देखी जा सकती है। इस वीभत्स घटना ने सार्वजनिक आयोजनों में सुरक्षा मानकों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। बिना सुरक्षा उपकरणों और एहतियात के इस तरह के खतरनाक स्टंट करना आयोजकों की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन मामले की तहकीकात में जुट गया है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html