google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
youtube dp crop.png

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

तीन थानों में बड़ी कामयाबी- 12 गिरफ्तार, 21.39 लाख की जप्ती....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़

1. थाना महासमुंद -

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बड़ी चोरी - 18 मई 2026 की रात ताला तोड़कर घर में घुसे चोरों ने सोना-चांदी, नकदी और इलेक्ट्रॉनिक सामान किया पार

सीसीटीवी फुटेज बना अहम सुराग - आरोपियों के हुलिए, कद-काठी और चाल-ढाल के आधार पर पुलिस ने पहचान कर तलाश शुरू की

मध्यप्रदेश में दबिश देकर गिरफ्तारी - मुखबिर सूचना पर अनूपपुर जिले के डोला क्षेत्र में छापेमारी कर चार आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया


चार आरोपी गिरफ्तार - मिथलेश उर्फ फक्के, रोशन मरावी, पंकज सिंह मरावी और राजा सिंह धुर्वे को गिरफ्तार किया गया |

मोबाइल, बाइक और चांदी बरामद: आरोपियों से 05 मोबाइल फोन, दो मोटरसाइकिलें, चांदी का करधन, बिछिया, अंगूठियां और सिक्के जब्त किए गए

महासमुंद में दो जगह तथा बालोद, कोरबा व प्रदेश के अन्य जिलों में भी चोरी करना स्वीकार किया |


मामले का विवरण इस प्रकार से है- 

दिनांक 18.05.2026 को प्रार्थी सुखेन्द्र द्विवेदी अपराध क्रमांक 298/26, धारा 331, 305 (ए) बीएनएस का प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया की वह विगत 18.05.26 को शादी के कार्यक्रम में व्यवहारी गांव शहडोल गया था। जाते समय घर का दरवाजा एवं मेन गेट में ताला लगाया था। दिनांक 18.05.2026 की रात्रि 02ः25 बजे पड़ोसी के द्वारा प्रार्थी को फोन करके विडियो बनाकर सूचित किया गया था कि उनके घर में चोर घुसे है। जिस पर विडियो देख कर तत्काल वापस आकर देखा तो प्रार्थी के घर के ताला टुटा हुआ, सामान बिखरा हुआ था।


दोनो गोदरेज अलमारी एवं अन्दर बाक्स में रखे चांदी की लक्ष्मी माता व गणेश जी की मूर्ति वजनी करीब 400 ग्राम, एक नग चांदी का लोटा वजनी 250 ग्राम, चांदी की कटोरी 03 नग वजनी 100 ग्राम, 12 नग चांदी के सिक्के छोटे बड़े, 05 जोडी चांदी कमा पायल, चांदी का शिवलिंग, बेलपत्र वजनी 10 ग्राम, दो नग सोने की अंगूठी वजनी 03 ग्राम एवं नगदी रकम 13 हजार रूपये, जिओ का फाॅयबर सेट, सीसीटीवी का डीविआर, पाॅवर किट, जिओ सेटअप बाॅक्स सहित कुल किमती 98 हजार रूपये को कोई अज्ञात चोर 18.05.2026 की रात्रि करीबन 02ः25 सेे 03ः30 बजे मध्य रात्रि में घर में लगे ताला को तोडकर अंदर प्रवेश कर चोरी कर ले गये है की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


विवेचना के दौरान अपराधियों के मोडस आपरेंण्डी, सीसीटीवी से प्राप्त फुटेज, उनके हुलिया एवं शारीरिक कद काठी, चाल ढाल के आधार पर आरोपियों का पता तलाश किया गया। तत्पश्चात मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम डोला थाना रामनगर जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश मे दबिश दिया गया। जहां आरोपी 01- मिथलेश उर्फ फक्के पिता स्व. सोनी सिंह उम्र 42 साल निवासी वार्ड 11 जर्मनी टोला, खामहा थाना गोहपारू जिला शहडोल मध्यप्रदेश, 02- रोशन मरावी पिता रमेश मरावी उम्र 25 साल, 03- पंकज सिंह मरावी पिता रमेश सिह मरावी उम्र 28 साल, दोनो साकिनान ग्राम डोला थाना रामनगर अनूपपुर मध्यप्रदेश 04- राजा सिंह पिता राजमणी धुर्वे उम्र 25 साल, निवासी वार्ड 18 नंदगांव थाना बिजुरी जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश को घेराबंदी कर पकड़ा गया |


आरोपियों से पूछताछ करने पर सभी आरोपियों ने हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी महासमुंद में उसी दिनांक को दो जगहों पर चोरी करना स्वीकार किया गया। प्रकरण के आरोपियों के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर दूसरे स्थान की चोरी की तस्दीक करने पर अपराध क्रमांक 301/26 धारा 331, 305(ए) बीएनएस की प्रार्थिया आशा रावत हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी निवासी के घर में भी इन्ही चोरो के द्वारा उसी दिन नगदी रकम 17,000 रूपये तथा सोने एवं चांदी के आभूषण की चोरी करना पाया गया। प्रकरण में संलिप्त दो अरोपी क्रमशः सोनू सिंह एवं विजय उर्फ ठुठूवा फरार है, जिनकी पता तलाशी जारी है। प्रकरण में शेष मशरूका बरामद किया जाना बाकी है |उक्त आरोपियों के विरूद्ध थाना पेंड्रा, थाना मरवाही जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही एवं थाना कोतमा जिला अनूपपुर (मध्यप्रदेश )में पूर्व में इसी प्रकार के अपराधिक प्रकरण दर्ज है।


गिरफतार आरोपी-

  1. मिथलेश उर्फ फक्के पिता स्व. सोनी सिंह उम्र 42 साल निवासी वार्ड 11 जर्मनी टोला, खामहा थाना गोहपारू जिला शहडोल (म0प्र0)। 

  2. रोशन मरावी पिता रमेश मरावी उम्र 25 साल,  

  3. पंकज सिंह मरावी पिता रमेश सिह मरावी उम्र 28 साल, दोनो साकिनान ग्राम डोला थाना रामनगर अनूपपुर (म0प्र0)। 

  4. राजा सिंह पिता राजमणी धुर्वे उम्र 25 साल, निवासी वार्ड 18 नंदगांव थाना बिजुरी जिला अनूपपुर (म0प्र0)

बरामद संपत्ति-

  1. चांदी के विभिन्न आभुषण कुल 280 ग्राम कीमती 31,700 रूपये 

  2. दो नग मोटर सायकल 40,000 रूपये

  3. मोबाईल 05 नग कीमती 95000 रूपये 

  4. जुमला जप्त संपत्ति कीमती 1,66,700 रूपये



2 -थाना सिंघोड़ा-

नकबजनी के आरोपी "पारधी गिरोह" के 07 शातिर चोर पहुंचे सलाखों के पीछे 11 लाख 76 हजार की संपत्ति बरामद मेमोरेडम में आरोपियों द्वारा आरंग एवं जैजैपुर जिला सक्ती में भी चोरी की घटना घटित करने संबंधी पाए गए है तथ्य आरोपियों का पूर्व में भी रहा है आपराधिक रिकॉर्ड पुलिस की त्वरित कार्यवाही और टेक्निकल एनालिसिस तथा सीसीटीवी फुटेज से मिला मुख्य सुराख |


मामले का विवरण इस प्रकार से है-

दिनांक 23.06.26 को प्रार्थी हरिशचंद्र पटेल पिता धनी राम पटेल उम्र 62 साल साकिन रूढ़ा थाना उपस्थित आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 22.06.26 को रात्रि में किसी अज्ञात चोर द्वारा घर के अंदर घुस कर अलमारी को उठाकर खेत में ले जाकर उसे तोड़कर उसमें रखे नकदी रकम एवं सोने का लटकन व 3 नग सोने की अंगूठी, 07 जोड़ी चांदी का पायल जुमला कीमती 95,000 रुपये को चोरी कर ले गए, कि रिपोर्ट पर थाना सिंघोड़ा में अपराध क्रमांक 67/26 धारा 331(4),305(1) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना मे तकनीकी पहलुओ सीसीटीवी फुटेज एवं अपराधियो के मोडस ऑपरेंडी के आधार पर तकनीकी विश्लेषण करते हुये यह पाया गया कि घटना दिनांक से एक दिन पूर्व ग्राम पैकिन में आरोपियो की मौजूदगी ग्राम पैकिन के आयुश कुमार के घर छट्ठी कार्यक्रम में पाया गया था जिस पर आयुश कुमार से पूछताछ कर सीसीटीवी फुटेज दिखाकर तस्दीक किया गया जिसने आरोपगणो को पहचानकर आरोपी आनंद पारधी पिता पकलु पारधी उम्र 46 साल, संजय पारधी पिता सुरज पारधी उम्र 27 साल, मन्नू पारधी पिता स्व काशीराम पारधी उम्र 45 साल, सूरजभान पारधी पिता स्व. कौशल पारधी उम्र 52 साल साकिनन रोहासी थाना पलारी जिला बलौदाबाजार, हेमलाल पारधी पिता स्व. बंशीलाल पारधी उम्र 44 साल साकिन सांकरा थाना अमलेश्वर जिला दुर्ग, सुरेंद्र पारधी पिता नारायण पारधी उम्र 20 साल साकिन उरला थाना उरला जिला दुर्ग, घनश्याम कोसले पिता स्व.विश्राम कोसले उम्र 38 साल साकिन अमली तालाब खरोरा थाना खरोरा जिला रायपुर की पहचान किया।


इसके अलावा अन्य तकनीकी विश्लेषण के साथ-साथ आरोपियो के पूर्व आपराधिक रिकार्ड की जानकारी प्राप्त की गई। परिणाम स्वरूप आरोपियो को पकडकर पूछताछ करने पर दिनांक 22-06-26 को रात्रि में मिलकर चोरी करना स्वीकार किये आरोपियो ने अपने मेमोरण्डम कथन में बताया कि दिनांक 21-06-26 को ग्राम पैकिन छटठी नेवता में कार्यक्रम में शामिल होने आये थे। अगले दिन आनंद व संजय के कहने पर ये लोग आसपास के गांव में चोरी करने की योजना बनाये। रात करीबन 09-00 बजे पैकिन के पास वाले गांव रूढा में एक बडे घर में चोरी करने घुसे, घर वाले सोये थे, पास के खाली कमरे मे रखे आलमारी जो लॉक था जिसे उठाकर खेत में ले जाकर लॉक को तोडकर उसमे रखे 10 000 नगदी, सोना एवं चांदी को निकाल कर ले गये और रातो-रात वहाँ से भाग गये। आरोपियो ने सोना को परसु ज्वेलर्स के अतुल पाटिल रायपुर निवासी के पास 60,000/-रूपये में बेचना बताये, चांदी का पायल को आपस में बांट कर घर में रखना बताये जिसे आरोपियो के घर से बरामद किया गया है। घटना में प्रयुक्त 03 नग मोटर सायकल किमती 03 लाख रूपये व चार जोडी पायल किमती 25,000 रूपये, ग्राम मुहमेला, थाना आरंग क्षेत्र से चोरी सोना 54.200 ग्राम किमती 7,91,000 रूपये कुल जुमला 11 लाख 76 हजार रूपये को जप्त किया गया है |


आरोपियो ने अपने मेमोरेडंम कथन में बताया कि उनके द्वारा दिनांक 10/04/2026 को थाना जैजैपुर जिला सक्ती अंतर्गत ग्राम बहेराडीह में सोना, चांदी एवं नगदी रकम चोरी करना तथा चोरी के आभुषणो को राजू उर्फ राजकुमार सोनी निवासी बलौदाबाजार को बेचना स्वीकार किया गया है जिसकी जप्ती किया जाना शेष है। साथ ही साथ आरोपियो ने ग्राम मुहमेला थाना आरंग क्षेत्र से भी नगदी रकम, सोना, चांदी की चोरी करना स्वीकार किया गया है। आरोपियो को दिनांक 07-07-26 गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है |


उक्त आरोपियों के विरूद्ध थाना बिलाईगढ जिला सारंगगढ-बिलाईगढ में अप क्र. 103/2025 धारा 331.-4, 305 ए बीएनएस तथा थाना तुमगांव जिला महासमुंद के अप.क्र. 87/2018 धारा 457, 380 भादवि दर्ज है |


गिरफतार आरोपी-

  1. आनंद पारधी पिता पकलु पारधी उम्र 46 साल

  2. संजय पारधी पिता सुरज पारधी उम्र 27 साल 

  3. मन्नू पारधी पिता स्व काशीराम पारधी उम्र 45 साल

  4. सूरजभान पारधी पिता स्व कौशल पारधी उम्र 52 साल साकिनन रोहासी थाना पलारी जिला बलौदाबाजार 

  5. हेमलाल पारधी पिता स्व बंशीलाल पारधी उम्र 44 साल शाकीन साकरा थाना अमलेश्वर जिला दुर्ग

  6. सुरेंद्र पारधी पिता नारायण पारधी उम्र 20 साल साकिन उरला थाना उरला जिला दुर्ग

  7. घनश्याम कोसले पिता स्व.विश्राम कोसले उम्र 38 साल साकिन अमली तालाब खरोरा थाना खरोरा जिला रायपुर

  8. चोरी का माल खरीदने वाला- 01-अतुल पाटिल पिता अंकुल पाटिल उम्र 29 साल निवासी रायपुर

बरामद संपत्ति-

  1. चार जोडी चांदी का पायल कीमती 25,000 रूपये

  2. सोना के विभिन्न आभुषण वजनी 55.100 ग्राम कीमती 9,21,000 रूपये 

  3. नग मोटर सायकल कीमती 3,00,000 रूपये

  4. जुमला बरामद संम्पति कीमती 12,46,000 रूपये 


3 -थाना तुमगांव-

ग्राम अछोली में हुई चोरी का खुलासा


सूने मकान में हाईटेक चोरी का खुलासा, ग्राइंडर से ताला काटकर लाखों के जेवर उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार |

शादी में गया था परिवार, पीछे से चोर ने बोला धावा—तुमगांव पुलिस ने सुलझाया सनसनीखेज चोरी कांड

रहन-सहन और फिजूलखर्ची ने खोला राज, मुखबिर की सूचना पर दबोचा गया शातिर चोर राहुल साहू

हार्डवेयर से ग्राइंडर खरीदा, रात में ताला काटकर घर साफ, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी गिरफ्तार

चोरी के जेवर अलग-अलग ज्वेलर्स को बेचा, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों रुपये के सोने, चांदी के जेवरात मशरूका बरामद


मामले का विवरण इस प्रकार से है-

दिनांक 08 से 09 मार्च 2026 की दरमियानी रात को प्रार्थी के सूने मकान ग्राम अछोली में हुई नकबजनी, चोरी की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्त में ले लिया। पीड़ित / प्रार्थी देवेन्द्र चंद्राकर निवासी ग्राम अछोली ने दिनांक 09 मार्च 2026 को थाना तुमगांव आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 08.07.2026 की रात वह अपनी पुरी फैमिली के साथ एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने महासमुंद आये थे। दुसरे दिन सुबह पता चला की उनके घर का ताला टुटा हुआ है किसी अज्ञात चोर ने घर का ताला तोडकर कर घर में प्रवेश कर किमती वस्तु चोरी कर ले गया की रिपोर्ट पर थाना तुमगांव पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 77/26 धारा 303(2), 331(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर आसपास पुछताछ एवं संदिग्ध गतिविधियों के संबंध में पता लगायी जा रही थी एवं मुखबीर सक्रिय किये गये थे।


विश्वसनीय मुखबीर से जानकारी प्राप्त हुई कि ग्राम अछोली गांव का ही राहुल उर्फ भोजदास साहू जो घटना के कुछ दिन बाद से ही उसके रहन सहन में बदलाव एवं अत्‍यधिक खर्च कर रहा है। जिस पर शंका होने पर थाना तुमगांव के पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर संदेही आरोपी राहुल उर्फ भोजदास साहू पिता तुकाराम साहू उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम अछोली थाना तुमगांव जिला महासमुंद को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई जिसमें आरोपी ने बताया कि उसने चोरी की नीयत से सबसे पहले आरंग स्थित एक हार्डवेयर दुकान से इलेक्ट्रिक ग्राइंडर खरीदा। घटना 08 से 09 मार्च 2026 की दरमियानी रात वह अपनी मोटर साइकिल से प्रार्थी के घर के पास पहुँचा। मोटरसाइकिल को स्कूल के पास छिपाकर वह स्कूल की दीवार के रास्ते छत पर चढ़ा और सीढ़ियों से नीचे उतरा। चैनल गेट का ताला काटने के लिए उसने घर के ही स्विच बोर्ड से ग्राइंडर को कनेक्ट किया और ताला काट दिया। अंदर घुसकर कमरे में रखी आलमारी के लॉकर को पेचकस से तोड़कर उसने सोने, चांदी के जेवरात और नगदी रकम पार कर दिया |


चुराये गये आभुषण मे से रवि ज्वेलर्स गांधी चौक महासमुन्द में 01 एक नग सोने का लाकेट, 02 दो नग सोने का बाली, 03 पांच नग सोने का गोल दाना, अलंकार ज्वेलर्स गांधी चैक महासमुन्द में 01 एक नग गला हुआ सोना वजन 4.80 ग्राम एवं श्री गणेश ज्वेलर्स गुमा थाना उरला जिला रायपुर में 01 एक नग सोने का चैन, 02 एक नग सोने का जेंस अंगूठी, 03 एक नग सोने का लेडिज अंगूठी को बेचना बताया है जिसे आरोपी के निशानदेही पर बरामद किया गया। आरोपी राहुल साहू द्वारा जुर्म स्‍वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है |


गिरफ्तार आरोपी-

राहुल उर्फ भोजदास साहू पिता तुकाराम साहू उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम अछोली थाना तुमगांव जिला महासमुंद

आरोपी से बरामद सामग्री- 

  1. कुल सोने के विभिन्न आभुषण वजनी 53.34 ग्राम बरामद कीमती 5,41,781 रूपये।

  2. कुल चांदी के विभिन्न आभुषण वजनी 468.230 ग्राम बरामद कीमती 1,33,659 रूपये

  3. घटना में प्रयुक्‍त मोटर सायकल कीमती 50,000 रूपये एवं 

  4. एक नग ग्राईंडर कीमती 1500 रू

  5. जुमला कीमती 07,26,940 रूपये की संपत्ति की संपत्ति कब्जा पुलिस में लिया गया है |

All Videos

All Videos

All Videos
वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

06:09
हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

25:50
खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

10:47
न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

05:21
शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव -  सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव - सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

28:53
डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

00:22
Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

19:00

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html