google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 53.60 लाख के स्क्रैप समेत छह वाहन जब्त...

5 hours ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायगढ़ :- रायगढ़ जिले में अवैध कबाड़ के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पूंजीपथरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में पांच ट्रक और एक माजदा वाहन से कुल 129.840 टन लोहे, टीन और अन्य स्क्रैप जब्त किया है। जब्त स्क्रैप की कीमत करीब 53.60 लाख रुपये बताई गई है। वहीं छह वाहनों की कीमत करीब 68 लाख रुपये है।




















इस तरह कुल करीब 1.21 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने के साथ चोरी के माल की खरीद-बिक्री, परिवहन और खपत रोकने के लिए ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है। इसी के तहत पूंजीपथरा पुलिस को स्थानीय प्लांटों में संदिग्ध स्क्रैप खपाए जाने की सूचना मिली थी।


थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव को सूचना मिली कि 14 चक्का ट्रक क्रमांक UP63AT2054 में टीन, लोहे के टुकड़े, रॉड और वाहनों के पार्ट्स का स्क्रैप भरकर रायगढ़ की ओर से पूंजीपथरा स्थित प्लांट ले जाया जा रहा है। पुलिस ने स्केनिया प्लांट के पास ट्रक को रोककर जांच की। ट्रक चालक ने अपना नाम राकेश गिरी निवासी जौनपुर उत्तर प्रदेश बताया। वाहन से करीब 23.990 टन स्क्रैप मिला, जिसकी कीमत लगभग 8.49 लाख रुपये बताई गई। ट्रक की कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गई है।


पुलिस के अनुसार, चालक स्क्रैप और उसके परिवहन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। चोरी का माल होने के संदेह में ट्रक और स्क्रैप जब्त कर धारा 35(क)(ड) BNSS/303(2) BNS के तहत कार्रवाई की गई। इसी क्रम में पुलिस को रायगढ़ रोड स्थित पूंजीपथरा-तमनार चौक की ओर से कई वाहनों में भारी मात्रा में स्क्रैप प्लांटों में ले जाए जाने की सूचना मिली। टीम ने नाकेबंदी कर पांच अन्य वाहनों की जांच की। इन वाहनों में टीन, लोहे के टुकड़े, रॉड, वाहनों के पार्ट्स और अन्य स्क्रैप मिला।


पुलिस ने ट्रक क्रमांक CG14MF0223 से 18.350 टन स्क्रैप जब्त किया, जिसकी कीमत करीब 7.70 लाख रुपये है। ट्रक क्रमांक OD05R7085 से 24.830 टन स्क्रैप मिला, जिसकी कीमत करीब 10.54 लाख रुपये बताई गई है। वहीं माजदा क्रमांक CG22U3873 से करीब 13.040 टन स्क्रैप जब्त किया गया, जिसकी कीमत करीब 5.77 लाख रुपये है। ट्रक क्रमांक OD29D4325 से 25.510 टन स्क्रैप मिला, जिसकी कीमत लगभग 10.83 लाख रुपये है। इसके अलावा ट्रक क्रमांक OD19C4666 से करीब 24.120 टन स्क्रैप जब्त किया गया, जिसकी कीमत लगभग 10.24 लाख रुपये बताई गई है।


पुलिस के अनुसार, सभी मामलों में वाहन चालकों से स्क्रैप के संबंध में आवश्यक दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद संदिग्ध स्क्रैप और वाहनों को विधिवत जब्त कर संबंधित लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई। छह अलग-अलग कार्रवाई में कुल 129.840 टन स्क्रैप और छह वाहन जब्त किए गए हैं। पुलिस अब जब्त स्क्रैप के स्रोत, उसके परिवहन और संभावित खपत से जुड़े लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि ऑपरेशन प्रहार के तहत चोरी के माल की खपत, अवैध कबाड़ के परिवहन और संदिग्ध कबाड़ कारोबार पर लगातार नजर रखी जा रही है। बिना वैध दस्तावेज संदिग्ध स्क्रैप का परिवहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।


Comments


Gemini_Generated_Image_sztsvlsztsvlszts copy (1).jpg

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html