google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शातिर चोर मार्शल यादव और साथी गिरफ्तार...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायगढ़ :- जूटमिल पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से शारदा होंडा शोरूम के यार्ड से चोरी की गई चार एक्टिवा स्कूटी बरामद की गई हैं। पूछताछ में दो पुराने बाइक चोरी के मामलों का भी खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक दोनों मोटरसाइकिलों को पहले ही अलग-अलग स्थानों से लावारिस हालत में बरामद किया जा चुका था। तीन अलग-अलग वाहन चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए पुलिस ने करीब 4.50 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की है। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में जूटमिल थाना पुलिस वाहन चोरी के मामलों की जांच कर रही थी।


इसी दौरान आदतन बदमाश मार्शल यादव और उसके साथी सुनील सारथी तक पुलिस पहुंची।

अलग-अलग दिनों में यार्ड से चुराईं चार स्कूटी जानकारी के मुताबिक 14 से 17 अगस्त 2026 के बीच मिट्ठुमुड़ा स्थित शारदा होंडा शोरूम के यार्ड से चार एक्टिवा स्कूटी चोरी हुई थीं। घटना की रिपोर्ट 20 अगस्त को जूटमिल थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 461/2026 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनव कांत को मुखबिर से आरोपियों के पास चोरी की स्कूटी होने की सूचना मिली।


इसके बाद संदिग्धों से पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक मार्शल यादव ने अपने साथी सुनील सारथी के साथ मिलकर शोरूम यार्ड में चोरी के इरादे से घुसने की बात स्वीकार की। पूछताछ में सामने आया कि यार्ड में नई स्कूटियां कतार में खड़ी थीं और कई वाहनों में चाबी लगी हुई थी। इसका फायदा उठाकर दोनों ने अलग-अलग दिनों में चार एक्टिवा स्कूटी चोरी कर लीं।


घर के नीचे छिपाकर रखी थीं एक्टिवा आरोपियों ने चोरी की स्कूटियों को सुनील सारथी के नगर निगम कॉलोनी स्थित घर के नीचे छिपाकर रखा था। पुलिस का दावा है कि दोनों इन वाहनों को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे। आरोपियों की निशानदेही पर चारों एक्टिवा बरामद कर ली गईं। चार स्कूटी की बरामदगी के बाद की गई विस्तृत पूछताछ में दो पुराने बाइक चोरी के मामलों का भी खुलासा हुआ।


पेट्रोल खत्म हुआ तो छोड़ दी चोरी की बाइक-

पुलिस के अनुसार मार्शल यादव ने करीब दो महीने पहले एक HF Deluxe मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की। चोरी के बाद वह बाइक लेकर जा रहा था, लेकिन पेट्रोल खत्म होने के कारण उसे पुराने सारंगढ़ बस स्टैंड स्थित मटन मार्केट के पास छोड़ दिया। पुलिस पहले ही इस बाइक को लावारिस हालत में बरामद कर चुकी थी। इस मामले में अपराध क्रमांक 374/2026 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में प्रकरण दर्ज है। इसी तरह करीब एक महीने पहले गांधीनगर-काशीराम चौक से Dream Yuga मोटरसाइकिल क्रमांक CG-13-AB-8156 चोरी होने के मामले में भी पूछताछ की गई।


पुलिस के अनुसार आरोपी ने यह बाइक चोरी करने की बात भी स्वीकार की। इसका पेट्रोल खत्म होने पर बाइक को कोड़ातराई के पास छोड़ दिया गया था। पुलिस इसे भी पहले लावारिस हालत में बरामद कर चुकी थी। इस मामले में अपराध क्रमांक 439/2026 दर्ज है। दूसरे थाना क्षेत्रों की चोरियों को लेकर भी पूछताछ पुलिस के मुताबिक पूछताछ में मार्शल यादव ने चक्रधरनगर और कोतवाली थाना क्षेत्रों में भी अलग-अलग स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करने की जानकारी दी है। पुलिस इन मामलों का सत्यापन कर रही है और संबंधित वारदातों के संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।


पुलिस का कहना है कि मार्शल यादव के खिलाफ पहले भी बाइक चोरी के मामले सामने आ चुके हैं और उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पिछले महीने चक्रधरनगर पुलिस ने भी छोटे अतरमुड़ा क्षेत्र में स्कूटी चोरी के एक मामले में उसे गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा था। गिरफ्तार आरोपियों में मार्शल यादव (26), निवासी मिट्ठुमुड़ा गांधीनगर और सुनील सारथी उर्फ चद्दर (34), निवासी भजनडीपा नगर निगम कॉलोनी शामिल हैं। दोनों से हुई पूछताछ के आधार पर पुलिस अन्य वाहन चोरी की घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

Comments


All Videos

All Videos

All Videos
वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

06:09
हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

25:50
खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

10:47
न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

05:21
शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव -  सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव - सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

28:53
डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

00:22
Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

19:00

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html