google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लांजा से 6.761 किलो गांजा जब्त...

Sep 3
3 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बलौदाबाजार-भाटापारा :- बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम लांजा में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना सिमगा और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने दबिश देकर आरोपी के घर से 6 किलो 761 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। जब्त गांजे की कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी के कब्जे से गांजा परिवहन में इस्तेमाल की गई होंडा एसपी मोटरसाइकिल और एक ओप्पो मोबाइल भी जब्त किया गया है। जब्त सामान की कुल कीमत 1 लाख 17 हजार रुपये आंकी गई है।


पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। 2 सितंबर 2026 को थाना सिमगा और साइबर सेल की टीम को सूचना मिली थी कि ग्राम लांजा निवासी नेपाल जोशी अपने घर में बिक्री के लिए गांजा छिपाकर रखा हुआ है। सूचना मिलते ही घर में दी दबिश विश्वसनीय सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की।


एनडीपीएस एक्ट के तहत निर्धारित सभी कानूनी प्रावधानों का पालन करते हुए थाना सिमगा और साइबर सेल की संयुक्त टीम ग्राम लांजा पहुंची। पुलिस ने सूचना के आधार पर संदिग्ध नेपाल जोशी के मकान की घेराबंदी कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के कमरे में रखी एक प्लास्टिक बोरी पुलिस के हाथ लगी। बोरी के अंदर पांच अलग-अलग पैकेटों में गांजा रखा हुआ था। जब पुलिस ने गांजे का वजन कराया तो कुल मात्रा 6 किलो 761 ग्राम निकली। पुलिस ने मौके पर ही गांजा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


गांजा, बाइक और मोबाइल जब्त पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद 6.761 किलोग्राम गांजे की कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई है। इसके अलावा गांजा परिवहन में इस्तेमाल की गई होंडा एसपी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 22 AG 9165, जिसकी कीमत करीब 55 हजार रुपये है, उसे भी जब्त किया गया। आरोपी के पास से एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 12 हजार रुपये बताई गई है। इस तरह पुलिस ने गांजा, मोटरसाइकिल और मोबाइल सहित कुल 1 लाख 17 हजार रुपये का सामान जब्त किया है।


उड़ीसा से गांजा लाने की बात कबूली पुलिस पूछताछ में आरोपी नेपाल जोशी ने कथित तौर पर गांजा उड़ीसा से खरीदकर लाने की बात स्वीकार की है। उसने बताया कि वह मोटरसाइकिल के जरिए गांजा उड़ीसा से लेकर आया था और उसे अपने घर में छिपाकर रखा था। आरोपी घर से ही गांजे की बिक्री करने की तैयारी में था। पुलिस अब आरोपी से गांजा सप्लाई करने वाले लोगों और खरीदारों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच की जा रही है।


NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज पुलिस ने आरोपी नेपाल जोशी पिता होरीलाल जोशी, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम लांजा, थाना सिमगा के खिलाफ थाना सिमगा में अपराध क्रमांक 364/2026 दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 20(B) NDPS Act के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी को 2 सितंबर 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया और उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की जा रही है।


पुलिस के अनुसार, मामले में संलिप्त अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है। अवैध गांजा बिक्री के खिलाफ की गई इस कार्रवाई में थाना सिमगा और साइबर सेल की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html