google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाइक से शराब की तस्करी करते 2 कोचिए गिरफ्तार...

Aug 24
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बिलासपुर :- बिलासपुर जिले में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत बिल्हा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मोटरसाइकिल से अवैध शराब का परिवहन कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 50 पाव देशी प्लेन शराब बरामद की गई है। इसके साथ ही शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


पुलिस के अनुसार पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों को अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी निर्देश के तहत जिलेभर में संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा राजेश जोशी के मार्गदर्शन में बिल्हा थाना प्रभारी द्वारा थाना स्तर पर सिविल टीम गठित की गई है। पुलिस टीम ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों से संपर्क कर अवैध शराब की बिक्री और परिवहन से जुड़ी जानकारियां जुटा रही है। इसके साथ ही मुखबिरों को सक्रिय कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।


पुलिस ने मोटर साइकिल की तलाशी ली तो उसकी डिक्की से 20 पाव देशी प्लेन शराब मिली। वहीं शनि पटेल के पास मौजूद सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी की जांच करने पर उसमें 30 पाव देशी प्लेन शराब बरामद हुई। इस तरह पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से कुल 50 पाव देशी प्लेन शराब, जिसकी कुल मात्रा करीब 9 लीटर है, जब्त की। बरामद शराब की कीमत करीब 4 हजार 200 रुपये बताई गई है। इसके साथ ही शराब के परिवहन में इस्तेमाल मोटरसाइकिल क्रमांक CG 22 AD 5263 को भी जब्त कर लिया गया।


पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना बिल्हा में अपराध क्रमांक 433/2026 दर्ज कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। बिल्हा पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध शराब की बिक्री, परिवहन और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, उप निरीक्षक जी.एल. चन्द्राकर, आरक्षक अर्जुन जांगड़े और आरक्षक सुमन चंद्रवंशी की विशेष भूमिका रही।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html