रायपुर में ज्वेलरी शॉप में बड़ी सेंधमारी: दीवार तोड़ चोरों ने उड़ाए करोड़ों के जेवर, गुढ़ियारी में सनसनी
breaking ADN news:- रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ज्वेलरी शॉप में बड़ी सेंधमारी का मामला सामने आया है। गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के रामनगर चौकी अंतर्गत श्री लक्ष्मी विनायक ज्वेलर्स को चोरों ने निशाना बनाया। दुकान की दीवार तोड़कर अंदर घुसे बदमाश लाखों-करोड़ों रुपए के जेवर लेकर फरार हो गए।

सुबह दुकान खोलने पहुंचा संचालक तो उड़ गए होश,
घटना का खुलासा बुधवार सुबह करीब 11 बजे हुआ। दुकान संचालक जब ज्वेलरी शॉप खोलने पहुंचा तो अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। कई ज्वेलरी बॉक्स खाली मिले। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
दीवार तोड़कर दुकान में दाखिल हुआ आरोपी
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने दुकान की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया। CCTV फुटेज में एक आरोपी दुकान के अंदर चोरी करता दिखाई दे रहा है। पुलिस को आशंका है कि वारदात में कुल तीन लोग शामिल थे। बताया जा रहा है कि दो आरोपी बाहर निगरानी कर रहे थे, जबकि तीसरा दुकान के अंदर चोरी कर रहा था। वारदात के बाद तीनों आरोपी एक्टिवा से फरार हो गए।
डेढ़ किलो सोना और साढ़े 3 किलो चांदी चोरी होने का दावा
दुकान संचालक के मुताबिक, चोर करीब 1.5 किलो सोना और 3.5 किलो चांदी अपने साथ ले गए हैं। चोरी हुए आभूषणों की वास्तविक कीमत और मात्रा का पुलिस की जांच एवं दुकान के स्टॉक मिलान के बाद पता चल सकेगा।
क्राइम ब्रांच से FSL तक की टीम जांच में जुटी
सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं। क्राइम ब्रांच, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट, डॉग स्क्वायड और FSL टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
क्राइम एडिशन DCP गौरव मंडल के मुताबिक, पुलिस टीम जांच में जुटी है। CCTV फुटेज में कुछ संदिग्ध नजर आए हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द उनकी गिरफ्तारी की बात कही गई है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)



Comments