खरसिया की तान्या राठौर ने जीता 'सावन ब्यूटी कॉन्टेस्ट' का खिताब, छत्तीसगढ़ी फिल्मों में बनाना चाहती हैं करियर

अरबिया/जांजगीर-चांपा (ब्रेकिंग ADN न्यूज़ )। संवाददाता: राकेश कुमार साहू
छत्तीसगढ़ में विकास के साथ-साथ फैशन और मॉडलिंग का क्रेज भी तेजी से बढ़ रहा है। इसी कड़ी में सक्ती जिले के डभरा नगर पंचायत में आयोजित 'सावन ब्यूटी कॉन्टेस्ट' में खरसिया की रहने वाली तान्या राठौर ने 'फर्स्ट रनर-अप' का शानदार खिताब जीतकर अपने नगर और परिवार का नाम रोशन किया है।

निर्णायक मंडल का जीता दिल, पहनाया गया ताज प्रतियोगिता के दौरान तानिया ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति, प्रतिभा और सादगी से निर्णायक मंडल का दिल जीत लिया। विजेता तानिया को 'हेमा ब्यूटी पार्लर' की संचालिका शीला महंत द्वारा ताज पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मौजूद मुख्य अतिथियों और निर्णायक मंडल ने तानिया को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो भेंट किए। सम्मान पाकर तानिया के चेहरे पर खुशी और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला।
इस भव्य कार्यक्रम में राकेश कुमार साहू को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित कर सम्मानित किया गया, जिन्होंने इस पूरे आयोजन की शानदार कवरेज की।
फरवरी 2026 से की मॉडलिंग की शुरुआत, फिल्मों में है नज़र हमारे संवाददाता से चर्चा के दौरान तानिया ने अपनी भविष्य की योजनाएं साझा कीं। फरवरी 2026 से मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखने वाली तानिया एक सफल अभिनेत्री बनना चाहती हैं। उनकी तमन्ना छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री (छॉलीवुड) और म्यूजिक एल्बम्स में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने की है। तानिया मानती हैं कि मॉडलिंग ग्लैमर की दुनिया और फिल्मों में कदम रखने के लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म है।

एक नज़र तानिया राठौर की प्रोफाइल पर:
पूरा नाम: तानिया राठौर
जन्म तिथि: 14 जून 2003
जन्म स्थान: खरसिया
माता-पिता: अनीता राठौर एवं उगेश राठौर
शैक्षणिक योग्यता: बी.एस.सी. (बायो) और स्नातकोत्तर (हिंदी)
वर्तमान कार्य: प्राइवेट जॉब (ओप्पो प्रमोटर)
रुचि: वेज और नॉन-वेज व्यंजनों की शौकीन, मॉडलिंग और अभिनय।
ग्लैमर की दुनिया में कदम रखने जा रहीं तानिया का यह सफर क्षेत्र की अन्य युवतियों के लिए भी प्रेरणादायक है। संपूर्ण मीडिया परिवार की ओर से तानिया राठौर को उनके उज्ज्वल भविष्य और पहले पर्दे पर सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)



Comments