google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कानून व्यवस्था बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता,कठोर फैसले लेने में सरकार को कोई संकोच नहीं:अरुण साव

Sep 21, 2024
1 min read
  • कानून व्यवस्था बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता,कठोर फैसले लेने में सरकार को कोई संकोच नहीं:अरुण साव


  • विधानसभा और लोकसभा में नकारे जाने के बाद कांग्रेस ने निराशा:अरुण साव


पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोहारीडीह मामले को लेकर शनिवार को कांग्रेस के बंद को पूरी तरह विफल बताया है। उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि घटनाओं पर राजनीति करना कांग्रेस की आदत में शुमार है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने जीरो टॉलरेंस की नीति घोषित की है और अपनी इस प्रतिबद्धता के दृष्टिगत सरकार कठोर-से-कठोर फैसले लेने में संकोच नहीं कर रही है।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि कांग्रेस को जनता ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव में उसकी भूपेश सरकार की नाकामियों के चलते नकार दिया है। कांग्रेस के शासनकाल में प्रदेश में जंगलराज चल रहा था, सरेआम कानून-व्यवस्था का चीरहरण हो रहा था, तब कांग्रेसी खामोश बैठे रहे और सत्ता से उखाड़ फेंक दिए जाने के बाद अब कांग्रेसी राजनीति कर रहे हैं। साव ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रही है। कानून-व्यवस्था बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमने बार-बार आँकड़े प्रस्तुत किए हैं कि प्रदेश में अपराध कम हुए हैं और पूरा प्रदेश देख रहा है कि हमारी सरकार कानून-व्यवस्था को लेकर बेहद गंभीर है। लगातार कड़े और कठोर कदम उठाए जा रहे हैं। कानून-व्यवस्था पर जीरो टॉलरेंस की नीति के लिए हम संकल्पित हैं। किसी भी घटना ने दोषी कोई बचेगा नही सरकार,कठोर फैसले लेने में कोई हिला हवाला नही करने वाली। कांग्रेस अपनी ओछी राजनीति करना बंद करे।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html