google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

महिंद्रा हॉलिडेज का मुनाफा ₹19.7 करोड़ पर पहुंचा...

6 days ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

मुंबई: देश की प्रमुख हॉलिडे एवं रिसॉर्ट कंपनी महिंद्रा हॉलिडेज एंड रिसॉर्ट्स इंडिया लिमिटेड ने सितंबर 2026 को समाप्त तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी का समेकित शुद्ध लाभ 17 प्रतिशत बढ़कर ₹19.7 करोड़ पर पहुंच गया है, जबकि इस दौरान कुल समेकित आय बढ़कर ₹819.7 करोड़ दर्ज की गई। समीक्षाधीन अवधि में कंपनी का समेकित एबिटडा ₹194.8 करोड़ रहा, जो पिछले साल समान अवधि में ₹184.9 करोड़ था।


कंपनी के स्टैंडअलोन नतीजों पर नजर डालें तो चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कुल आय बढ़कर ₹395.3 करोड़ हो गई, जो बीते वर्ष ₹380.7 करोड़ थी। हालांकि, स्टैंडअलोन शुद्ध लाभ पिछले साल के ₹51.7 करोड़ से घटकर ₹43.3 करोड़ दर्ज किया गया।


कारोबार के मोर्चे पर कंपनी ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए बिक्री में 6 प्रतिशत की सालाना बढ़त हासिल की और यह आंकड़ा ₹141 करोड़ पर पहुंच गया। इसके अलावा, मेंबरशिप अपग्रेड में 26 प्रतिशत की तेजी आई जिससे ₹83 करोड़ का योगदान मिला। रिसॉर्ट नेटवर्क को मजबूत करते हुए कंपनी ने इस तिमाही दो नए रिसॉर्ट्स जोड़े और दो संपत्तियों में बदलाव किए। अतिथि रेटिंग और फीडबैक को ध्यान में रखते हुए छह पुरानी संपत्तियों से नाता भी तोड़ा गया है।


कंपनी आगामी दो तिमाहियों में लगभग 1,000 कमरे जोड़ने की तैयारी में है, जिससे साल 2030 तक 10,000 कमरों के लक्ष्य को हासिल किया जा सके। प्रबंध निदेशक और सीईओ मनोज भट्ट ने बताया कि घरेलू सेगमेंट में कारोबार की रफ्तार शानदार बनी हुई है और रिसॉर्ट्स से होने वाली आय में दो अंकों की मजबूत ग्रोथ दर्ज की गई है।


30 सितंबर 2026 तक के आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी के पास ₹5,828 करोड़ का आस्थगित राजस्व और ₹1,329 करोड़ की मजबूत कैश होल्डिंग मौजूद है। वर्तमान में कंपनी के पोर्टफोलियो में 106 रिसॉर्ट्स के तहत कुल 5,762 कमरे शामिल हैं और कुल सक्रिय सदस्यों का आंकड़ा 3,02,886 हो गया है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html