google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस विभाग की नाकामी की खिल्ली उड़ा रहा महाठग शिवा…

May 4, 2024
3 min read




































पत्रकार इस्माईल ख़ान की क़लम से:-

  • एफ.आई.आर हुए लगभग 2 महीने बीत चुके

  • शिवा को पकड़ने में पुलिस विभाग असफल

  • पुलिस की असफलता का मजाक बना रहा शिवा

  • हाईप्रोफाइल मामले में पुलिस की निष्क्रियता से लोगो के मन मे मिलीभगत की आशंका

  • सत्ता पक्ष पर भी मिलीभगत की लटक रही तलवार

  • लोगों के मन में लापरवाह कानून व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवाल

  • सोशल मीडिया एक्टिव होने बावजूद भी पुलिस विभाग सायबर सेल सारे खुफिया तंत्र विफल

सरसींवा। रायकोना के महाठग शिवा साहू पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुए लगभग 2 माह बीत चुके पर पुलिस विभाग शिवा और उसके साथियों को अबतक पकड़ने में असफल है। जहाँ पुलिस विभाग इस हाईप्रोफाइल मामले में किसी प्रकार से गंभीर नजर नही आ रही। जहाँ इस मामले में महीनों बीत जाने पश्चात भी पुलिस विभाग द्वारा किसी प्रकार की संतोषजनक पहल और कार्यवाही न किये जाने से लोगो का पुलिस विभाग से भरोसा ही उठ चुका है। लोगो का मानना है कि पुलिस केवल मजबूर,असहाय और गरीब लोगों पर ही अपना कानून चलाती है वही रइस और पैसे वालों को पुलिस खुद सरंक्षण देने में लग जाती है। लोगो का ऐसा सोचना भी लाज़मी है क्योंकि पुलिस विभाग छोटे से अपराध में पूरी तत्परता दिखा कर कैसे कार्यवाही कर आरोपियों को धर दबोचती है पर जहाँ पैसे वालों की बात आती है विभाग की भूमिका संदिग्ध हो जाती है । क्षेत्र के लोगो का कहना है कि महाठग द्वारा अपने बचाव के सारे पैतरे आजमाए जा रहे है वही इसने सत्ता पक्ष के किसी बड़े नेता और पुलिस विभाग को मोटा नजराना भेंट किया है । जिसके कारण ही आज यह महाठग अय्यासी से खुले आम बेखौफ घूम पा रहा है और कानून को ठेंगा दिखा रहा । क्षेत्र में सत्ता पक्ष के सरंक्षण,राजीनामा और हाइकोर्ट से जमानत की चर्चाएं अभी जोरों पर है । जानकारों का कहना है कि इस हाईप्रोफाइल मामले का मास्टरमाइंड शिवा जो पैसे डबल करने का कार्य करता था उसके पास बेहिसाब पैसा है जो पैसों के दम पर किसी को भी खरीद सकता है कुछ भी कर सकता है पुलिस उसका एक बाल भी बांका नही कर सकती । शिवा के करीबियों का तो यहाँ तक कहना है कि कोई कुछ नही उखाड़ पायेगा थाने के सामने तहसील ऑफिस के पास के कॉम्प्लेक्स में शिवा अब ऑफिस खोलेगा ।

गौरतलब है महीनों बीत जाने पश्चात भी इस महाठग को पकड़ने पुलिस विभाग द्वारा किसी प्रकार की कठोर पहल नही की गई जिससे लोगो के मन मे बहुत से आशंकाएं बनी हुई है। बुद्धिजीवी लोगों का कहना है कि इस हाईप्रोफाइल मामले को दबाने की कोशीश की जा रही है। आलम यह है कि पुलिस विभाग की निष्क्रियता और नाकामी से महाठग शिवा साहू के हौसले बुलंद नजर आ रहे है। जहाँ शिवा अपने सोशल मीडिया में तरह तरह के पोस्ट के माध्यम से पुलिस विभाग की खिल्ली उड़ाते नजर आ रहा है । उसके सोसल मीडिया पर उसके दोस्तों ने पोस्ट मेंशन किया है जिसे उसने अपने इंस्टाग्राम पर डाला है। पोस्ट में लिखा भी है सब्र करो तुम्हारा भाई जल्द आ रहा है। इससे पहले भी शिवा द्वारा थाने में भीड़ इकट्ठा करके जो उत्पात मचाया था और पैसे की ताकत दिखा कर जो आम जनता के बीच पुलिस विभाग का माखौल बनाया था लोग प्रत्यक्ष देख चुके है। इन सब के बीच सोचने वाली बात यह है कि सोशल मीडिया एक्टिव होते हुए भी पुलिस और साइबर सेल आखिर इस ठग को क्यों नही पकड़ पा रही है।

क्या विभाग ने इस मामले में हाथ खड़ा कर लिया है या फिर लोगों की लेनदेन वाली आशंका सच है। लोगों कहना है कि यह देखना दिलचस्प होगा कि पैसे, पावर और कानून के बीच में जीत किसकी होती है। इस हाइप्रोफाइल मामले में क्या पुलिस विभाग कोई कार्यवाही कर पायेगी? क्या शिवा और साथी पकड़े जाएंगे? क्या पुलिस धोखाधड़ी और पैसे डबल की यह गुत्थी सुलझा पाएगी ? या फिर क्षेत्र का यह नटवरलाल पुलिस विभाग को फिर से क्षेत्र में उपहास का पात्र बना देगा और बच निकलकर फिर क्षेत्र को और जोरों से ठगी का शिकार बनाएगा ।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html