google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

महासमुंद: ‘आंगन मिलन सेवा’ के तहत सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ नेवता भोज, महिलाओं का हुआ सम्मान...

5 hours ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

महासमुंद। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में संचालित ‘आंगन मिलन सेवा’ के दूसरे दिन 176 आंगनबाड़ी केंद्रों में उत्साह और जनभागीदारी के साथ विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।




















इसी कड़ी में महासमुंद शहरी सेक्टर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड क्रमांक-11 स्थित सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र में नेवता भोज एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, हितग्राहियों एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता कर बच्चों के साथ खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर पूर्व पार्षद मीना वर्मा, पार्षद ओमिन कागजी, सारिका यादव, मैना कोशेले, तोमन कागजी एवं सेक्टर सुपरवाइजर अधिकारी शीला प्रधान उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता सावित्री रजक तथा महतारी वंदन योजना की हितग्राही पदमनी यादव का श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।


बच्चों के लिए विशेष नेवता भोज का हुआ आयोजन -

‘आंगन मिलन सेवा’ के अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के लिए विशेष नेवता भोज रखा गया, जिसमें उन्हें खीर, पूरी, चावल एवं सब्जी सहित पौष्टिक व स्वादिष्ट भोजन कराया गया। जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित अतिथियों ने बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया और समय बिताकर सेवा तथा आत्मीयता का संदेश दिया।


आंगनबाड़ी केंद्रों को बनाया जा रहा आत्मीय मिलन का केंद्र -

पूर्व पार्षद मीना वर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र केवल बच्चों के पोषण और प्रारंभिक शिक्षा का केंद्र ही नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम भी हैं। आंगन मिलन सेवा के माध्यम से बच्चों, महिलाओं, कार्यकर्ताओं और समुदाय के बीच आत्मीय जुड़ाव बढ़ रहा है। बच्चों के साथ खुशियां साझा करना और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।


पार्षद ओमिन कागजी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान लोगों को सेवा और जनभागीदारी से जोड़ने का अवसर दे रहा है। ऐसे आयोजनों से बच्चों और महिलाओं का उत्साह बढ़ता है तथा समुदाय की भागीदारी भी मजबूत होती है।


सेवा संकल्प अभियान से आंगनबाड़ी केंद्रों का सशक्तिकरण -

प्रभारी परियोजना अधिकारी शीला प्रधान ने बताया कि ‘आंगन मिलन सेवा’ 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में रोस्टरवार मनाई जाएगी। इसके माध्यम से जनप्रतिनिधियों एवं समुदाय को जोड़कर बच्चों के पोषण, प्रारंभिक शिक्षा, स्वास्थ्य एवं महिलाओं के हित से संबंधित गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।


‘सेवा ही संकल्प, जनभागीदारी ही शक्ति’ की भावना को मजबूत करते हुए इस आयोजन में बच्चों की मुस्कान, महिलाओं के सम्मान और जनप्रतिनिधियों की सहभागिता ने पूरे माहौल को आत्मीयता और सेवा के भाव से भर दिया।

Comments


Gemini_Generated_Image_sztsvlsztsvlszts copy (1).jpg

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html