महासमुंद की बेटी नंदनी साहू ने CGPSC में गाड़ा झंडा, पांचवां रैंक हासिल कर बनीं डिप्टी कलेक्टर...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
महासमुंद जिले के बसना क्षेत्र स्थित छोटे से ग्राम बड़े साजापाली की रहने वाली नंदनी साहू ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग परीक्षा में पांचवी रैंक हासिल की है। तीसरे प्रयास में मिली इस बड़ी कामयाबी ने पूरे इलाके का मान बढ़ा दिया है।

बारहवीं की पढ़ाई के दौरान शिक्षक पिता का साया उठने के बाद नंदनी ने उनके प्रशासनिक सेवा में जाने के सपने को ही अपना लक्ष्य बना लिया। शुरुआती शिक्षा ग्रामीण परिवेश में पूरी करने के बाद उन्होंने अपनी मां के साथ बिलासपुर में रहकर कड़ा संघर्ष किया। पांचवीं तक शिक्षित मां ने खेती और पारिवारिक पेंशन के सहारे अपनी बेटी के सपनों को टूटने नहीं दिया।
कड़ी मेहनत और अनुशासन की बदौलत बिना किसी भटकाव के उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। इस सफलता से उनके गृह ग्राम साजापाली सहित पूरे महासमुंद जिले में खुशी का माहौल है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments