महासमुंद पुलिस का गांजा माफिया पर लगातार 'सर्जिकल स्ट्राइक'...
- ANIS LALA DANI

- 38 minutes ago
- 2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
महासमुंद :- महासमुंद जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स के निर्देश पर महासमुंद पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 18 किलो गांजा, दो स्कूटी और मोबाइल सहित कुल 11 लाख 15 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है। पुलिस के अनुसार, जिले में गांजा तस्करी के सोर्स प्वाइंट से लेकर डेस्टिनेशन प्वाइंट तक कार्रवाई करने के लिए लगातार निगरानी और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति दो स्कूटी के जरिए ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर गांजा लेकर आ रहे हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस ने अंतरराज्यीय चेक पोस्ट एनएच-53 रेहटीखोल पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। इस दौरान मुखबिर के बताए अनुसार एक टीवीएस जुपिटर स्कूटी क्रमांक OD 15 AG 0972 पहुंची। पुलिस ने चालक को रोककर पूछताछ की, जिसने अपना नाम दीपक कुमार साहनी पिता जंगली शाहनी उम्र 31 वर्ष निवासी नया टोला भांडवा थाना यादोपुर जिला गोपालगंज (बिहार) बताया। पूछताछ में दीपक साहनी ने बताया कि उसके पीछे एक और स्कूटी आ रही है, जिसमें गांजा रखा हुआ है। उसने बताया कि वह ओडिशा से छत्तीसगढ़ बॉर्डर तक दूसरी स्कूटी की पायलटिंग करते हुए उसे छोड़ने आया था।
कुछ देर बाद पुलिस ने दूसरी स्कूटी टीवीएस जुपिटर क्रमांक CG 04 RB 3286 को भी रोक लिया। चालक ने अपना नाम विशाल शाह पिता इंद्रजीत शाह उम्र 23 वर्ष निवासी चुरामणपट्टी नया टोला थाना नौतन जिला पश्चिम चंपारण बेतिया (बिहार) बताया। पुलिस ने स्कूटी की तलाशी ली तो सफेद रंग के प्लास्टिक बैग में दो पैकेट और डिक्की में एक पैकेट टेप से पैक किया हुआ मिला। जांच करने पर उसमें 18 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 9 लाख रुपये बताई गई है।
पूछताछ में आरोपी विशाल शाह ने बताया कि वह ओडिशा से गांजा खरीदकर पंजाब ले जाकर बेचने की तैयारी में था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से गांजा के अलावा दो मोबाइल फोन और दो टीवीएस जुपिटर स्कूटी जब्त की है। इस मामले में थाना सिंघोड़ा में अपराध क्रमांक 102/26 के तहत धारा 20(B)ii(B), 29(1) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर
जब्त सामग्री-
18 किलो गांजा — कीमत करीब 9 लाख रुपये
2 मोबाइल फोन — कीमत 15 हजार रुपये
2 टीवीएस जुपिटर स्कूटी — कीमत 2 लाख रुपये
कुल जब्त संपत्ति — 11 लाख 15 हजार रुपये
पुलिस का कहना है कि गांजा तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है और इसमें शामिल अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।




.jpg)










