महासमुंद पुलिस का बड़ा अभियान- जुआ और चोरी के दो अलग‑अलग मामले सुलझे....
- ANIS LALA DANI

- 12 hours ago
- 2 min read
पिथौरा–बसना में पुलिस का बड़ा एक्शन, धान उपार्जन केंद्र चोरी का खुलासा, जुआ फड़ पर छापा, 10 आरोपी गिरफ्तार......

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ -
महासमुंद जिले में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में सफलता हासिल की है। एक ओर बसना पुलिस ने अवैध जुआ फड़ पर छापा मारकर आठ जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है, तो दूसरी ओर पिथौरा पुलिस ने धान उपार्जन केंद्र में हुई चोरी का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को दबोच लिया है।

मुखबिर की सूचना पर ग्राम पठियापाली के तालाब मेड़ पर महुआ पेड़ के नीचे चल रहे अवैध जुआ फड़ पर पुलिस ने दबिश दी। मौके से 52 पत्ती ताश पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 8 हजार 50 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश और चार मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत 88 हजार 50 रुपये आंकी गई है। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में पुरुषोत्तम जगत, अंतर्यामी भोई, ललित दास, हिरादास मानिकपुरी, संतोष दास, राजकुमार सुरलिया, धनेश नाग और अजय साव शामिल हैं।
ग्राम डिघेपुर धान उपार्जन केंद्र में हुई 78 हजार 250 रुपये की चोरी का पुलिस ने त्वरित खुलासा कर दिया है। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और दोनों संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर चोरी गया पूरा सामान बरामद कर लिया गया, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे, सीसीटीवी कैमरे, केबल, इलेक्ट्रॉनिक तार, 20 किलो के बाट और अन्य सामग्री शामिल है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं मोहित नागर और शोभु देवार। दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। महासमुंद पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध गतिविधियों और संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।




.jpg)







