महासमुंद: 2.81 क्विंटल गांजा मामले में सिंघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
महासमुंद:- जिले की सिंघोड़ा थाना पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए ओडिशा से मादक पदार्थ उपलब्ध कराने वाले मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान किशोर कुमार नायक, उम्र 36 वर्ष, निवासी गुलाबबंद, थाना बादपुर, जिला देवगढ़, ओडिशा के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स के निर्देश पर गांजा तस्करी के मामलों में सोर्स प्वाइंट से लेकर डेस्टिनेशन तक जांच और कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सिंघोड़ा थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 37/2026 की जांच के दौरान गिरफ्तार तस्करों से मिली जानकारी और जब्त मोबाइल फोन के तकनीकी विश्लेषण से मुख्य सप्लायर का सुराग मिला।
अप्रैल में पकड़ी गई थी बड़ी खेप
03 अप्रैल 2026 को सिंघोड़ा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर NH-53 मार्ग स्थित रेहटीखोल के पास नाकाबंदी कर एक फॉर्च्यूनर और एक स्कॉर्पियो को रोका था। दोनों वाहनों की तलाशी लेने पर कुल 281.900 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ था, जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ 40 लाख 95 हजार रुपये बताई गई थी।पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी गांजा ओडिशा से लोड कर महाराष्ट्र के पुणे ले जा रहे थे। कार्रवाई के दौरान दोनों वाहनों में सवार महाराष्ट्र निवासी पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।
2 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त
इस मामले में पुलिस ने गांजा तस्करी में इस्तेमाल फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो समेत चार मोबाइल फोन जब्त किए थे। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 2 करोड़ 6 लाख 45 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने मामले में मुख्य सप्लायर किशोर कुमार नायक को 10 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर महासमुंद लाया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। प्रकरण में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B)(II)(C) और 29(1) के तहत कार्रवाई की गई है।
पहले गिरफ्तार आरोपी
प्रशांत शंकर गोले, निवासी सतारा, महाराष्ट्र।
क्षितिज वीरसेन जाधव, निवासी सतारा, महाराष्ट्र।
महेश काटकर, निवासी कराड, जिला सतारा, महाराष्ट्र।
अभिषेक डेविड जगले, निवासी शोलापुर, महाराष्ट्र।
अक्षय नंदकुमार निगम, निवासी वाई, जिला सतारा, महाराष्ट्र।
जब्त सामान
281.900 किलोग्राम गांजा।
एक फॉर्च्यूनर कार।
एक स्कॉर्पियो कार।
चार मोबाइल फोन।
कुल जब्ती: लगभग 2 करोड़ 6 लाख 45 हजार रुपये।
#mahasamund #singhora #police #ganjacase #breakingADNnews







.jpeg)
.jpeg)
.jpg)









Comments