google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

महासमुंद: नेशनल हाईवे-53 पर लगा लंबा चक्काजाम....

Sep 5
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

महासमुंद जिले के झलप में आज सड़क की बदहाली को लेकर चक्काजाम किया गया है, यह चक्काजाम नेशनल हाइवे क्रमांक 53 फोरलेन पर किया गया है, जिसके बाद नेशनल हाइवे पर पूरी तरह ट्रकों का जमावड़ा लग गया | इस प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण जिला प्रशासन मुर्दाबाद के नारे भी लगा रहे हैं, बताया जा रहा है कि झलप-बागबाहरा मुख्य मार्ग के हालत अत्यंत ही ख़राब है, जहाँ हमेशा आवागमन बाधित होती है, इसी बीच बीती रात तो ट्रक इस सड़क पर फंस गया और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया | इसी बीच आरोप यह भी लगायें जा रहे हैं कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधि सत्ता पक्ष के होने के बावजूद पूरी तरह निष्क्रिय है और हवा में उड़ रहे हैं, लेकिन 100 मीटर की इस खस्ताहाल सड़क को बीते तीन साल के कार्यकाल में भी नहीं बनवा पाए | लेकिन इस बीच एक गंभीर सवाल यह भी है कि क्या आम नागरिकों को अब अपनी मांगे मनवाने के लिए सडकों पर ही आन्दोलन करना पड़ेगा क्या ? देश भर लगातार देखा जा रहा है कि अपनी मांग मनवाने लोग आन्दोलन कर सड़कों पर आ रहे हैं, जिसके बाद ही कहीं उनकी समस्या का समाधान हो पा रहा है |

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html