महासमुंद जिले में औसत से 110.8% बारिश,सामान्य से अधिक वर्षा...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ -
महासमुंद जिले में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और लगातार हो रही बारिश से वर्षा का आंकड़ा सामान्य से ऊपर पहुंच गया है। जिला प्रशासन द्वारा जारी दैनिक वर्षा प्रतिवेदन के अनुसार, 1 जून से 6 जुलाई 2026 तक जिले में कुल 1651.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो इस अवधि की औसत 1498.6 मिमी वर्षा की तुलना में 110.8 प्रतिशत है।
सोमवार को जिले में औसतन 85.6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। सबसे अधिक 128.5 मिमी बारिश पिथौरा तहसील में दर्ज की गई, जबकि बसना में 90.4 मिमी, महासमुंद में 68.5 मिमी, बागबाहरा में 69.5 मिमी, कोमाखान में 66.5 मिमी और सरायपाली में 97.7 मिमी वर्षा हुई।
औसत से वर्षा की स्थिति -
महासमुंद – 281.1 मिमी (98.7%)
बसना – 234.6 मिमी (85.2%)
सरायपाली – 336.3 मिमी (औसत का 170.2%)
पिथौरा – 301.3 मिमी (135.7%)
कोमाखान – 225.1 मिमी (95.3%)
बागबाहरा – 222.9 मिमी (91.1%)






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments