महासमुंद: जिला पंचायत में विभिन्न संविदा पदों के लिए आवेदन आमंत्रित...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- महासमुंद:- विकसित भारत ग्रामीण रोजगार एवं आजीविका के लिए गारंटी मिशन (वीबी-जी राम जी) के अंतर्गत जनपद स्तर पर रिक्त पदों पर संविदा भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनुपमा आनंद ने बताया कि इसके तहत कार्यक्रम अधिकारी, सहायक प्रोग्रामर एवं लेखापाल के पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 30 अक्टूबर 2026 को शाम 5ः30 बजे तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी, पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया का अवलोकन कार्यालय के सूचना पटल तथा जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.mahasamund.gov.in पर किया जा सकता है। #Mahasamund #ChhattisgarhJobs #GovtJobs #ContractJob #EmploymentNews #MahasamundGov #BreakingADNNews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments